World Sparrow Day: दुनियाभर में हर साल 20 मार्च को विश्व गौरिया दिवस मनाया जाता है। विश्व गौरिया दिवस की शुरूआत साल 2010 में हुई थी। तब से लेकर अबतक 20 मार्च को हर साल विश्व गौरिया दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य विलुप्त हो रही गौरेया पक्षियों को बचाने का है। इस दिन कई जगहों पर कैम्प लगाया जाता है और वातावरण में पक्षियों के महत्व को समझाया जाता है। गौरिया पक्षी धीरे धीरे विलुप्त होते जा रहे हैं। ऐसे में इनकी रक्षा करना हमारा धर्म है और मानव अधिकार भी है।
क्या हैं विश्व गौरैया दिवस 2023 की थीम?
विश्व गौरैया दिवस 2023 की थीम 'आई लव स्पैरो' (I Love Sparrow) रखी गई है। विश्व गौरैया दिवस की थीम हर साल चेंज नहीं की जाती है। विश्व गौरैया दिवस की थीम 2010 से निर्धारित है और इनकी थीम को कभी बदला नहीं गया है।ऐसे कर सकते हैं गौरिया पक्षियों का संरक्षण
- गौरिया पक्षियों का संरक्षण करने के लिए आप घर की छत, बाउंड्री या खुले आंगन में उनके लिए साफ पानी और खाने के लिए दाने रख सकते हैं।
- अगर आपके घर में गौरिया घोसला बनाती हैं तो उन्हें हटाएं नहीं बल्कि उनकी रक्षा करें।
- अगर आपके घर के अंदर गौरिया पक्षी घुस आए तो तुरंत पंखा या कूलर बंद करें।
- ज़्यादा से ज़्यादा पेड़ लगाने की कोशिश करें ताकि गौरैया और अन्य पक्षी सुरक्षित रहें।
