World poetry day 2023 date and theme: जहां पहुंचे न रवि, वहां पहुंच सकता है कवि... कविता पढ़ने या लिखने का शौक रखते हैं, तो आपके विश्व कविता दिवस (World Poetry Day) बहुत ही खास हो सकता है। दुनिया भर में हर साल 21 मार्च को विश्व कविता दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिसकी शुरुआत संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों द्वारा सन् 1999 में की गई थी। सबसे पहली बार विश्व कविता दिवस को पेरिस में अक्टूबर के महीने मनाया गया था। कविताओं का मानवजीवन से बहुत ही गहरा जुड़ाव रहा है, और कविताओं के माध्यम से ही एकता, कल्पना और प्रेम की नई मिसाल खड़ी की जा सकती है।
मानव जाति को कविताओं का महत्व बताने, कवियों का सम्मान करने, शिक्षित होने तथा शिक्षित करने के लिए प्रेरित करने और बदलाव की ओर कदम बढ़ाने के उद्देश्य से ही हर साल विश्व कविता दिवस मनाया जाता है। विश्व कविता दिवस को दुनिया भर में बड़ी धूम-धाम से मनाया है, अलग अलग जगहों पर अलग अलग तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन कर इस दिन की महत्वता के बारे में लोगों को जागरुक किया जाता है। अगर आप भी कविताएं लिखने या पढ़ने के शौकीन हैं, तो इन प्रतियोगिताओं का हिस्सा बन सकते हैं।
World Poetry Day 2023 Theme इस साल की थीम क्या है?
कविता प्रेमियों के लिए हर साल विश्व कविता दिवस की थीम तय की जाती है, इस साल की थीम है 'Always be a Poet, even in Prose' जिसका अर्थ है कि, आप कविता को गद्य काव्य की तरह नहीं भी लिखते हैं, तब भी आप कवि कहलाएंगे। कविता लिखने के लिए हमेशा राइमिंग, लय, टोन होने की जरूरत नहीं होती है, आप अपने शब्दों और विचारों को साधारण पंक्तियों के रूप में पिरोकर कविता का नाम दे सकते हैं।
World Poetry Day Quotes And Wishes
कविता प्रेमी दोस्तों और रिश्तेदारों को अगर आप भी विश्व कविता दिवस की बधाई देना चाहते हैं। तो ये शानदार कोट्स और विशेज के जरिए आप उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। विश्व पोएट्री डे पर भेजे ये शानदार कोट्स और विशेज -- जिन्दगी का यह बेहतरीन अनुभव लिया करो, अच्छे कवियों की कविताओं को पढ़ लिया करो. Happy World Poetry Day
- दिल में छुपे प्यार की एक खूबसूरत कविता बनाएं, आपको विश्व कविता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.
- जो दिल को खोलेगा उसे प्यार हो जाएगा, जो कलम पकड़ेगा वो साहित्यकार हो जाएगा.
World Poetry Day wishes to share with friends
- प्यार पर वही कविता लिख पायेगा, जिसने प्यार को अनुभव किया हो, किसी का दर्द वही लिखा पायेगा, जिसने किसी के दर्द को महसूस किया हो.
- इंसान की उम्र सौ वर्ष होती है, लेकिन कविता की उम्र कई हजार वर्ष होती है. कवितायें इंसान को अमर बना देती है.
- विश्व कविता दिवस पर उन कवियों को हार्दिक शुभकामनाएं जो एक बेहतरीन कविता लिखने के लिए ना जाने कितनी रात जगे है.
Poetry Day quotes
- कविता हमारे अन्दर का आईना हैं. जो हमारी भावनाओं को कागज़ पर उकेरता हैं।
- पृथ्वी की कविता कभी मृत नहीं होती, कविताओं से रिश्ते में प्यार बढ़ता है।
- एक कवि एक क्रिया है जो भोर के बगीचों में, या कभी-कभी आधी रात को खिलता है
