लाइफस्टाइल

World Hindi Day 2023 Slogan In Hindi: देश की शान है हिंदी..विश्व हिंदी दिवस पर स्लोगन

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jan 9, 2023, 01:08 PM IST

World Hindi Day 2023 Slogan In Hindi (विश्व हिंदी दिवस पर स्लोगन): विश्व हिंदी दिवस हर साल 10 जनवरी को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी को पहचान दिलाना है। इस मौके पर हम आपके लिए शानदार स्लोगन लेकर आए हैं। जिसका आप पोस्टर, बैनर बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा अपनों को भेज विश्व हिंदी दिवस की बधाई दे सकते हैं।

Image

विश्व हिंदी दिवस पर स्लोगन

World Hindi Day 2023 Slogan In Hindi (विश्व हिंदी दिवस पर स्लोगन): हिंदी हर भारतीय के होठों की शान है....यह ना केवल महज एक भाषा है बल्कि हम भारतीयों को एकता के सूत्रम में पिरोती है। सरल शब्दों में कहें तो हिंदी मान, सम्मान और अभिमान की (World Hindi Day 2023) भाषा है। हर साल 10 जनवरी को हिंदी दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी को एक नई पहचान (World Hindi Day Slogan) दिलाना है। तथा अपनी मातृभाषाके प्रति लोगों को जागरूक करना है। यहां हम हिंदी दिवस के मौके पर आपके लिए स्लोगन लेकर आए हैं, जिसे अपनों को भेज आप उन्हें मातृभाषा के प्रति जागरूक कर सकते हैं।

World Hindi Day 2023 Slogan In Hindi, विश्व हिंदी दिवस पर स्लोगन

- देश की शान है हिंदी, देश की पहचान है हिंदी, क्योंकि हर भारतीय के दिल में विराजमान हैं ‘ हिंदी ‘

- भले ही अंग्रेजी का ज्ञान लो, पर हिंदी को सम्मान दो।

- भारत में हर भाषा का सम्मान है, पर हिंदी ईश्वर का वरदान है।

- हिंदी हर भारतीय के होठों की शान है , हर भारतीय का अभिमान है।

-भारत माता के माथे पर बिंदी का जो है स्थान वहीं है हिंदी का सभी भाषाओं में स्थान ।

- एकता की जान है हिंदी, भारत की शान है हिंदी।

- बिना मातृभाषा के साहित्य भी वीरान है, हिंदी के बिना हिंदुस्तान भी वीरान है।

- हिंदी सिर्फ भाषा नहीं, यह एक विचारधारा है।

विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर अपनों को ये स्लोगन भेज अपनी मातृभाषा के प्रति जागृत कर सकते हैं।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article