लाइफस्टाइल

World Hindi Day 2023 Wishes Hindi Quotes: शानदार विशेज और कोट्स से दें हिंदी दिवस की शुभकामनाएं, मातृभाषा के प्रति होगी गर्व की अनुभूति

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jan 10, 2023, 07:28 AM IST

World Hindi Day 2023 Hindi Wishes, Quotes, Messages, Status: हिंदी दिवस के मौके पर हम आपके लिए शानदार विशेज, कोट्स और मैसेजेस लेकर आए हैं, जिसे आप अपनो दोस्तों व करीबियों को भेज विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं। बता दें संपूर्ण विश्व में 10 जनवरी को हिंदी दिवस मनाया जाता है।

Image

विश्व हिंदी दिवस विशेज, कोट्स और मैसेजेस

World Hindi Day 2023 Hindi Wishes, Quotes, Messages, Status: आज यानी 10 जनवरी को पूरे विश्व में हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। हिंदी को मन की भाषा कहा जाता है। यह मन के बंद ताले खोल सकती है, हमारी आत्मा और ज्ञान का पथ बोल (World Hindi Day 2023) सकती है। हिंदी ना केवल एक भाषा है बल्कि यह हम भारतीयों के संस्कृति व इतिहास को बयां करती है। हिंदी हमारा मान, सम्मान और स्वाभिमान है। हिंदी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाने व इसकी लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को हिंदी दिवस मनाया जाता है। साल 1975 में नागपुर में पहली बार हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया था, इसमें तमाम देशों ने हिस्सा लिया था।

इस मौके पर स्कूल कॉलेज, शैक्षणिक संस्थानों व सरकारी कार्यालयों में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए (World Hindi Day Quotes) जाते हैं। साथ ही लोग व्हाट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनों को शानदार कोट्स, विशेज व मैसेजेस भेज हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऐसे में हिंदी दिवस के अवसर पर यहां हम आपके लिए कुछ कोट्स, विशेज और मैसेजेस लेकर आए हैं, जिसे अपनों को भेज आप विश्व हिंदी दिवस की बधाई दे सकते हैं।

World Hindi Day 2023 Quotes, Wishes, Messages In Hindi, शानदार विशेज, कोट्स भेजकर दें विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

- सारे देश की आशा है, हिंदी अपनी भाषा है,

जात-पात के बंधन को तोड़ें, हिंदी सारे देश को जोड़े।

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।

- कबीर का गायन है हिंदी,

सरल शब्दों में कहा जाए तो जीवन की परिभाषा है हिंदी।

विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।

- हिंदी दिवस पर हमने ठाना है,

लोगों में हिंदी का स्वाभिमान जगाना है।

विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।

- विविधताओं से भरे इस देश में लगी भाषाओं की फुलवारी है,

इनमें सबसे प्यारी हिंदी मातृभाषा हमारी है।

World Hindi Day 2023 Quotes In Hindi, इन कोट्स को भेज दें विश्व हिंदी दिवस की बधाई

- हमारी एकता और अखंडता ही हमारे देश की पहचान है। हिंदुस्तानी हैं हम और हिंदी हमारी जुबान है। विश्व हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

- हिंदी है भारत की आशा, हिंदी है भारत की भाषा। विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।

- हर भारतीय की शक्ति है हिन्दी, एक सहज अभिव्यक्ति है हिन्दी। विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।

- अपने वतन की सबसे प्यारी भाषा, हिंदी जगत की सबसे न्यारी भाषा। विश्व हिंदी दिवस की बधाई।

- हिंदी का सम्मान करें, आओ हम मृदु भाषा का गुणगान करें। विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।

- हिंदी से हिंदुस्तान है, तभी हिंदी हमारी शान है।

इन कोट्स को भेज आप अपनों के भीतर अपनी मातृभाषा के प्रति जागृत कर सकते हैं तथा हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article