Chocolate and Romance: अंग्रेजी की एक कहावत है जो हम अकसर इस्तेमाल करते हैं - Love is sweet, but chocolate is sweeter (प्यार तो मीठा है लेकिन चॉकलेट से ज्यादा नहीं)। किसी को अपनी फीलिंग्स बतानी हों और शब्द कम पड़ जाएं तो वहां एक छोटी सी चॉकलेट बहुत काम आती है। चॉकलेट एक ऐसा जरिया है जो शब्दों की जगह ले सकता है। जब हम किसी से प्यार जताते हैं तो फूलों के साथ जो दूसरी सबसे आम चीज होती है, वो है – चॉकलेट। वैलेंटाइन डे पर, किसी के बर्थडे पर या सॉरी बोलना हो..एक छोटी सी चॉकलेट हमारी भावनाओं को ज़ुबान दे देती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर क्यों चॉकलेट को प्यार और रोमांस से जोड़ दिया गया? इस सवाल के जवाब के लिए हमें पहले चॉकलेट के इतिहास को समझना पड़ेगा।

वर्ल्ड चॉकलेट डे (फोटो सोर्स - AI Image)
चॉकलेट का इतिहास (History of Chocolate)
चॉकलेट की शुरुआत लगभग 4000 साल पहले माया और एजटेक सभ्यताओं से मानी जाती है। उस समय यह कोई मिठाई नहीं बल्कि एक तीखी और कड़वी ड्रिंक हुआ करती थी, जिसे कोको बीन्स से बनाया जाता था। यह ड्रिंक शक्तिशाली मानी जाती थी और राजा-महाराजा इसे खास मौकों पर पीते थे। एजटेक सभ्यता में इसे प्रेम और कामुकता से जोड़ा गया। कहते हैं सम्राट मोंटेज़ुमा ताकत बढ़ाने के लिए हर दिन करीब 50 कप चॉकलेट पी जाता था।

ताकत के लिए पीते थे चॉकलेट (फोटो सोर्स - AI Image)
यूरोप पहुंच मीठी हुई चॉकलेट
जब स्पेनिश लोग अमेरिका पहुंचे तो वे कोको बीन्स को यूरोप ले गए। वहां इसमें दूध और चीनी मिलाकर इसकी कड़वाहट खत्म की गई। धीरे-धीरे यह सिर्फ अमीर लोगों की नहीं, हर वर्ग की पसंद बन गई। 19वीं सदी में मिल्क चॉकलेट और बाद में सॉलिड चॉकलेट बार का अविष्कार हुआ। देखते ही देखते चॉकलेट्स की पूरी दुनिया ही बदल गई। देखते ही देखते अमीरों की ये कड़वी ड्रिंक रोमांस की पहचान बन गई।

खास से आम हुई चॉकलेट (फोटो सोर्स - AI Image)
चॉकलेट और रोमांस: कैसे बना ये रिश्ता?
चॉकलेट ने शाही ड्रिंक से रोमांस की जरूरी चीज बनने तक का सफर काफी खूबसूरती और बदलावों से तय किया। इसकी खूबी ही इसे मोहब्बत और रोमांस के एहसास से जोड़ती गई। आइए समझते हैं कि चॉकलेट और रोमांस का रिश्ता क्यों बन गया:
1. स्वाद : चॉकलेट का स्वाद मीठा, स्मूद और संतोषजनक होता है। यह एक ऐसा स्वाद है जो पहली बाइट में ही मन को भा जाता है, ठीक उसी तरह जैसे कोई पहली नजर का प्यार।
2. मूड बेहतर बनाना: चॉकलेट खाने से शरीर में एंडॉर्फिन और सेरोटोनिन जैसे हैप्पी हार्मोन्स रिलीज होते हैं। ये हार्मोन्स हमारे इमोशन्स पर प्यार और संतुलन के कवर का काम करते हैं। चॉकलेट खाने भर से खराब मूड अच्छा महसूस करने लगता है। प्यार के लिए अच्छे मूड का होना सबसे जरूरी चीज है।

चॉकलेट और रोमांस का रिश्ता (फोटो सोर्स - AI Image)
3. गिफ्ट: 1800 के दशक में इंग्लैंड की कैडबरी कंपनी ने पहली बार चॉकलेट को सजाकर, हार्ट शेप बॉक्स में पैक कर बेचना शुरू किया। ये खासतौर पर वैलेंटाइन डे के लिए बनाए जाते थे। तब से यह परंपरा बन गई कि प्यार जताना है तो चॉकलेट दो।
4. पैकेजिंग और प्रमोशन: चॉकलेट का लुक और पैकेजिंग अक्सर बेहद सुंदर और आकर्षक होता है। इसे गिफ्ट करना खास महसूस कराता है और किसी को खास महसूस कराना ही तो होता है रोमांस।
5. मिठास: हमारे रिश्तों में मिठास हो, ये तो हम सभी चाहते हैं। इसलिए जब किसी को मनाना हो, शुक्रिया कहना हो या बस यूं ही अपने जज्बात जताने हों तो चॉकलेट देना सीधा दिल तक पहुंचने वाला तरीका बन गया।
चॉकलेट और फिल्मों की दुनिया
फिल्मों में चॉकलेट को रोमांस का प्रतीक दिखाया गया है। चॉकलेट बॉय जैसे शब्द हीरो के लिए इस्तेमाल किए गए। कई रोमांटिक फिल्मों में प्रेमिका को चॉकलेट गिफ्ट करने का सीन आम है। यह मीठी चीज प्यार का मीठा इजहार बन चुकी है।

फिल्म और चॉकलेट (फोटो सोर्स - AI Image)
अलग-अलग मौकों पर चॉकलेट
मोहब्बत में चॉकलेट कई मौकों पर काम आता है। हर मौके पर यह चॉकलेट एक अलग एहसास से भरा होता है:
1. वैलेंटाइन डे: दुनिया भर में सबसे ज्यादा चॉकलेट इसी दिन खरीदी जाती है।
2. प्रपोजल: अकसर देखा जाता है कि जब कोई दिल की बात कहता है तो फूलों के साथ चॉकलेट भी देता है।
3. माफी मागना: किसी से माफी मांगी हो या फिर सॉरी बोलना हो तो चॉकलेट एक अच्छा जरिया बन जाती है।
4. एनिवर्सरी या बर्थडे: अपने प्यार को स्पेशल फील कराने के लिए चॉकलेट परफेक्ट टच देती है।

(फोटो सोर्स - AI Image)
क्या चॉकलेट सिर्फ रोमांस के लिए है?
अब अगर आपके मन में यह सवाल उठ रहा हो कि क्या चॉकलेट सिर्फ रोमांस में काम आने वाली चीज है तो आप गलत हैं। चॉकलेट अब तो दोस्ती, पारिवारिक रिश्तों और खुद से प्यार करने का भी जरिया बन चुकी है। ये बात अलग है कि रोमांस में इसका रोल सबसे मजबूत है। भारत में दीवाली और रक्षाबंधन जैसे त्योहारों पर चॉकलेट की जबरदस्त बिक्री होती है। दुनियाभर में क्रिसमस जैसे मौकों पर हर कोई चॉकलेट्स के जरिए एक दूसरे से स्नेह जताता है। तो ये कहना कि चॉकलेट सिर्फ रोमांस की चीज है बिल्कुल गलत होगा।
तो अगली बार जब आप किसी को स्पेशल फील कराना चाहें तो चॉकलेट साथ ले जाना ना भूलें। प्यार की इस मीठी भाषा से किसी का भी दिल पिघल सकता है।
