लाइफस्टाइल

Women's day 2024 Quotes: अपनी जीवन की खास महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भेजें ये खास कोट्स, बन जाएगा दिन

Women's day 2024 Quotes: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरूआत महिलाओं को सम्मान देने के लिए हुई थी। ऐसे में आज हम आपके लिए 10 खास कोट्स और मैसेज लेकर आए हैं जिन्हें आप अपनी मां, बहन, पत्नी और दोस्त को भेजकर उनके चेहरे पर मुस्कुराहट ला सकते हैं।

Image

Happy Women's Day Quotes In Hindi

Women's day 2024 Quotes: हर कामयाब शख्स के पीछे एक औरत का हाथ होता है। औरत आज अपने लिए और अपनों के लिए सब से लड़ रही है। आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। ऐसी हिम्मत वाली महिलाएं आज समाज के लिए एक प्रेरणा हैं। उसी प्रेरणा को सेलिब्रेट करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। पूरी दुनिया 8 मार्च को इंटरनेशनल वुमन्‍स डे सेलिब्रेट करती है। ऐसे में आपका भी फर्ज बनता है कि खुद से जुड़ी हर उस महिला को महिला दिवस की बधाई और शुभकानाएं दें। अगर इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अगर आप भी अपनी मां, बहन, पत्नी, भाभी, दोस्त या प्रेमिका को खास महसूस कराना चाहते हैं तो इन कोट्स, संदेशों के जरिए उन्हें महिला दिवस की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस संदेश, मैसेज और विशेज (Women's Day 2024 Quotes, Messages In Hindi) -

1) आप मुझे प्रेरित करती हैं, आप सशक्तिकरण का नाम हैं। आप हैं, तो यह हसीन दुनिया है। आपके होना हमारे लिए बड़ी ब्लेसिंग है। इस खास दिन पर आशा है, आपका दिन भी खास बना रहे।

Happy Women's Day 2024

2) एक महिला को सबसे बड़ा सबक क्या सीखना चाहिए? पहले दिन से ही, उसके पास पहले से ही वह सब कुछ है जो उसे चाहिए। यह दुनिया ही है जिसने उसे आश्वस्त किया कि उसके पास कुछ नहीं है।

Happy Women's Day 2024

women's day 2024 hindi quotes

women's day 2024 hindi quotes

3) क्यों कहती है दुनिया कि नारी कमजोर हैं,

आज भी नारी के हाथों में घर चलाने की डोर हैं।

Happy Women's Day 2024

4) घर में रहते हुए गैरों की तरह होती हैं,

लड़कियां धान के पौधों की तरह होती हैं।

Happy Women's Day 2024

5) स्त्री को स्वीकार नहीं करना चाहिए, उसे चुनौती देनी होगी। उसे उस चीज से भयभीत नहीं होना चाहिए जो उसके चारों ओर बनी है। उसे अपने अंदर की उस महिला का सम्मान करना चाहिए जो अभिव्यक्ति के लिए संघर्ष करती है।

Happy Women's Day 2024

mahila diwas quotes

mahila diwas quotes

6) औरत जज्बात है उसे महसूस करो

जमाने की दोगली बातों में उसे

किसी भी कठघरे में खड़ा मत करो।

Happy Women's Day 2024

7) नारी एक मां है उसकी पूजा करो,

नारी एक बहन है उसका स्नेह करो,

नारी एक भाभी है उसका आदर करो,

नारी एक पत्नी है उसका प्रेम करो,

नारी एक औरत है उसका सम्मान करो।

Happy Women's Day 2024

8) नारी सीता नारी काली

नारी ही प्रेम करने वाली

नारी कोमल नारी कठोर

नारी बिन नर का कहां छोर।

Happy Women's Day 2024

womens day quotes for mom

womens day quotes for mom

9) प्रेम अधूरा औरत के बिना

मान अधूरा औरत के बिना

घर अधूरा औरत के बिना

संसार अधूरा औरत के बिना।

Happy Women's Day 2024

10) बेटी-बहु कभी मां बनकर

सबके ही सुख-दुख को सहकर

अपने सब फर्ज निभाती है

तभी तो नारी कहलाती है।

Happy Women's Day 2024

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article