Lemon for Hair Health: नींबू का इस्तेमाल रसोई में अलग-अलग चीजें बनाने, सलाद के रूप में और स्किन से जुड़ी कुछ समस्याओं को दूर रखने के लिए किया जाता है। लेकिन बहुत ही कम लोगों को जानकारी है कि बालों (hair care) के लिए भी नींबू काफी फायदेमंद होता है और इसका इस्तेमाल करना बालों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है, लेकिन इसका सही तरीके से इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। अगर आप इसे सही ढंग से इस्तेमाल करते हैं, तो आपके बालों में ये 5 खास तरह के बदलाव देखने को जरूर मिलेंगे। आइए जानते हैं इसके फायदे।
बालों में नींबू लगाने से क्या होता है
1.डैंड्रफ से छुटकारा पाएं
बालों में होने वाली रूसी से छुटकारा पाने के लिए भी नींबू का इस्तेमाल करना बेहद लाभकारी माना जाता है। क्योंकि इसमें साइट्रिक एसिड होता है, जो एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होता है और बालों की रूसी को खत्म करने में मदद करता है। नियमित इस्तेमाल से यह स्कैल्प को साफ और स्वस्थ रखता है और धीरे-धीरे आपके बालों से डैंड्रफ खत्म होने लगता है।
2. अधिकतम तेल को कंट्रोल करना
ऑयली स्किन की तरह ऑयली स्कैल्प भी बालों को नुकसान पहुंचाता है और इससे छुटकारा पाने के लिए नींबू काफी मदद कर सकता है। बालों में नींबू का रस लगाने बालों के चिपचिपेपन को दूर करता है, जिससे बाल लंबे समय तक सिल्की और स्मूद रहते हैं।
3.बालों की ग्रोथ को तेज करे
बालों की रुकी हुई ग्रोथ को तेज करने के लिए भी नींबू का इस्तेमाल किया जा सकता है, क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन सी कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देता है, जो बालों की ग्रोथ के लिए महत्वपूर्ण होता है। यह स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है, जिससे बालों के रोमों को पोषण मिलता है और उनकी ग्रोथ तेजी से होती है।
4.बालों की नेचुरल चमक बढ़ाए
बालों के लिए नींबू एक प्राकृतिक क्लींजर के रूप में काम करता है, जो बालों में जमा मैल, अतिरिक्त तेल और गंदगी को निकालने का काम करता है। नींबू का रस बालों के क्यूटिकल्स को बंद करने में मदद करता है, जिससे रोशनी की चमक सही बनती है।
5.दोमुंहे बालों से राहत
स्टाइलिंग टूल्स से निकलने वाली गर्मी बालों की प्राकृतिक तेल और प्रोटीन को खत्म कर देती है। इससे बालों की बाहरी परत (क्यूटिकल) क्षतिग्रस्त हो जाती है, जो बालों को सुरक्षा देती है। जब यह परत कमजोर होती है, तो बाल जल्दी टूटते हैं और दो मुंहे हो जाते हैं। इसके अलावा, अगर बालों में नियमित रूप से तेल नहीं लगाया जाए, तो स्कैल्प सूखने लगता है और बालों को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता। तेल की कमी से बालों की सतह पर सुरक्षात्मक परत नहीं बनती, जिससे बालों में चमक और मजबूती घटती है।
बालों में नींबू लगाने का सही तरीका
नींबू को सही तरीके से इ्स्तेमाल करने के लिए इसे कभी भी सीधे बालों में न लगाएं, बल्कि इसके रस को पानी या दही में मिलाकर इस्तेमाल करें। इसे स्कैल्प पर हल्के हाथों से कॉटन या उंगलियों की मदद से धीरे-धीरे लगाएं। ध्यान रखें कि इसे बालों में 15–20 मिनट से ज्यादा न रखें, क्योंकि ज्यादा देर तक रखने से बाल रूखे भी हो सकते हैं। इसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से अच्छी तरह धो लें ताकि स्कैल्प साफ और स्वस्थ बना रहे।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं। टाइम्स नेटवर्क इस जानकारी की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
यह लेख मूल रूप से गौरंगी (Gaurangi) द्वारा लिखा गया है, वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बतौर इंटर्न जुड़ी हुई हैं।
