लाइफस्टाइल

चुभती जलती गर्मियों के लिए बेस्ट है Alia Bhatt का ये नया कुर्ता, लेटेस्ट लुक के लिए खरीद लाएं

आलिया भट्ट की कुर्तियों की डिजाइन्स हमेशा फैशन में रहती हैं। हाल में मीडिया स्पॉटिंग के दौरान आलिया का ये कुर्ता सेट वायरल हुआ। देखें आलिया भट्ट के ट्रेंडी सूट डिजाइन फोटो, गर्मियों के लिए आलिया की कुर्ती, सलवार डिजाइन।

Image

Alia Bhatt Kapoor Latest Suit Look

बॉलीवुड एक्ट्रेस Alia Bhatt अपने सिंपल लेकिन स्टाइलिश फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में एक अस्पताल के बाहर स्पॉट हुई आलिया का सिंपल ट्रेडिशनल लुक नेटिजन्स के मन को खूब भा गया। आलिया को एक बेहद हल्के, समर-फ्रेंडली और एलिगेंट आउटफिट में स्पॉट किया गया, जिसने फैंस का ध्यान तुरंत खींच लिया। बिना ज्यादा हैवी मेकअप या एक्सेसरीज के भी उनका यह लुक काफी फ्रेश और क्लासी लग रहा था।

पेस्टल शेड्स, सॉफ्ट फैब्रिक और मिनिमल स्टाइलिंग का यह कॉम्बिनेशन आज के ट्रेंड्स के हिसाब से बिल्कुल परफेक्ट है। खास बात यह है कि यह लुक न सिर्फ आरामदायक है, बल्कि डेली वियर से लेकर छोटे फंक्शन तक के लिए भी एक शानदार इंस्पिरेशन देता है। अगर आप भी गर्मियों के लिए कुछ हल्का, स्टाइलिश और एलिगेंट पहनना चाहती हैं, तो आलिया का यह कुर्ता सेट (Summer Kurti Design) आपके लिए एक परफेक्ट फैशन आइडिया हो सकता है।

आलिया भट्ट का ट्रेंडी सूट लुक

इस लुक में आलिया ने जो कुर्ता सेट पहना है, वह सादगी और एलिगेंस का बेहतरीन उदाहरण है। सफेद बेस के साथ हल्के पेस्टल कलर की स्ट्राइप्स और फ्लोरल टच इसे बहुत ही फ्रेश और समर-रेडी बना रहे हैं। यह लुक दिखाता है कि कम में भी ज्यादा स्टाइल कैसे क्रिएट किया जा सकता है।

Alia Bhatt Suit Design

Alia Bhatt Suit Design

आलिया का ये कुर्ता एकदम ही लूज फिट में डिजाइन किया गया है। जो गर्मियों के हिसाब से एकमद ही परफेक्ट और कम्फर्टेबल है। फ्लोई प्लीट्स वाले कुर्ता सेट के साथ आलिया ने मैचिंग पैंट और मैचिंग वाइट दुपट्टा पेयर अप किया है। जो उनके पूरे आउटफिट को कम्प्लीट कर रहा है। आलिया ने इस लुक में समर फ्रेंडली कॉटन फैब्रिक का सूट पहना है। जो बहुत ही ब्रीदेबल होता है।

आजकल पेस्टल शेड्स फैशन में काफी ट्रेंड कर रहे हैं, और आलिया का यह लुक उसी ट्रेंड को फॉलो करता है। हल्के हरे, पीले और नीले रंग का कॉम्बिनेशन आंखों को भा रहा है। इस सूट पर मल्टीकलर लहरिया प्रिंट के साथ साथ फूलों की 3D एम्ब्रॉयडरी भी थी।

आलिया ने इस लुक को बहुत ही सिंपल रखा है। न ज्यादा ज्वेलरी, न भारी एक्सेसरीज और न ही मेकअप या किसी प्रकार की हेयर स्टाइल। उन्होने क्लासिक सूट के साथ सिर्फ किटी हील्स वाली कोल्हापुरी हील्स पेयर अप की थी। अगर आप गर्मियों के लिए कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो स्टाइलिश भी हो और कम्फर्टेबल भी, तो यह कुर्ता सेट एक परफेक्ट चॉइस है। ऑफिस, आउटिंग या कैजुअल डे, हर मौके के लिए यह लुक आसानी से कैरी किया जा सकता है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article