लाइफस्टाइल

Lemon Growing Tips: नींबू के पेड़ में डाल दें ये सफेद चीज, संतरे जैसे मोटे और रस भरे उगेंगे नींबू

गर्मियों में नींबू पानी पीने के शौकीन हैं, तो इस बार आपको बाजार के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको एक चीज के बारे में बताएंगे जो आपके नींबू की बंपर पैदावार कराएगी।

Image

पेड़ पर लगेंगे मोटे रसीले नींबू

Lemon Growing Tips: आजकल बाजार में मिलने वाली कई खाद्य चीजों में मिलावट की समस्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसी मिलावटी चीजों का सेवन आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इसके मुकाबले घर पर उगाए गए फल और सब्जियां ज्यादा शुद्ध और सुरक्षित मानी जाती हैं। अगर आपको गार्डनिंग का शौक है और इस गर्मी अपने घर के गार्डन में लगे नींबू (Lemon Plant Care) का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आपको ये ट्रिक इस्तेमाल करनी चाहिए। आइए जानते हैं घर में मोटे रसीले नींबू उगाने का सही तरीका…

नींबू का पौधा कैसे लगाएं?

नींबू का पौधा लगाने के लिए सबसे पहले किसी नजदीकी नर्सरी से एक हेल्दी पौधा खरीद लें। एक उपयुक्त गमले में अच्छी गुणवत्ता वाली मिट्टी भरें और उसमें पौधा लगा दें। ध्यान रखें कि नींबू के पौधे को पर्याप्त धूप और पानी दोनों की जरूरत होती है, लेकिन पानी सीमित मात्रा में ही दें। ज्यादा पानी देने से पौधे की जड़ें खराब हो सकती हैं, इसलिए मिट्टी को सिर्फ हल्का नम रखने जितना ही पानी डालें।

घर में तैयार करें फर्टिलाइजर

नींबू के पौधे को सही पोषण देने के लिए आप कम खर्च में घर पर ही खाद बना सकते हैं। इसके लिए एक लीटर पानी में थोड़ा सा कॉपर सल्फेट मिलाएं और उसमें मट्ठा (छाछ) डालकर अच्छी तरह मिश्रण तैयार करें। इस घोल को गुड़ाई करने के एक-दो दिन बाद गमले में डालें। ध्यान रखें कि जब मिट्टी थोड़ी सूखी लगें तभी इस खाद का उपयोग करें।

पौधे की देखभाल के उपाय

  • पौधे को रोजाना 6–8 घंटे की अच्छी धूप जरूर दें।
  • पानी सीमित मात्रा में दें, मिट्टी को सिर्फ हल्का नम रखें।
  • अच्छी ड्रेनेज वाला गमला इस्तेमाल करें ताकि पानी जमा न हो।
  • हर 15–20 दिन में जैविक खाद जैसे वर्मी कम्पोस्ट या गोबर की खाद डालें।
  • समय-समय पर सूखी और कमजोर शाखाओं की कटाई-छंटाई (प्रूनिंग) करें।

शुगर में आम खा सकते हैं क्या, शुगर में आम खाने से क्या होता है, शुगर में आम कितना खाना चाहिए

इन बातों का रखें ध्यान

आपको ध्यान रखना चाहिए कि यह फर्टिलाइजर छोटे गमलों के लिए उपयुक्त नहीं है, इसलिए इसका इस्तेमाल बड़े गमले या गार्डन में ही करें। अगर आप यह तरीका नहीं अपनाना चाहते, तो वर्मी कम्पोस्ट या गोबर की खाद भी अच्छा विकल्प है। इसके अलावा पौधे की समय-समय पर हल्की कटाई-छंटाई (ट्रिमिंग) करते रहें, ताकि पौधा स्वस्थ बना रहे। इन आसान उपायों को अपनाकर आप घर पर ही स्वस्थ नींबू का पौधा उगा सकते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article