लाइफस्टाइल

अमेरिकी डिपार्टमेंटल स्टोर की मैगजीन से मिला था 'डर' की जूही चावला के ड्रेस का आइडिया

Juhi Chawla Darr Movie Costume: फिल्म में 'किरण' का किरदार महज एक पारंपरिक भारतीय लड़की का नहीं था। यश चोपड़ा चाहते थे कि वह एक ऐसी युवा महिला दिखे, जो आधुनिक, महत्वाकांक्षी और अपने समय से आगे हो।

Image

फिल्म डर से जूही चावला का आइकॉनिक लुक (Photo: YRF)

Juhi Chawla Darr Movie Costume: साल 1993 में यश चोपड़ा की फिल्म डर रिलीज हुई थी। फिल्म ब्लॉकबस्टर थी। शाहरुख खान और जूही चावला को खूब अवार्ड्स मिले। फिल्म के सभी गाने सुपरहिट रहे। इन गानों में सबसे ज्यादा प्यार मिला जादू तेरी नजर को। इस गाने को लोग आज भी खूब सुनते हैं। इस गाने में एक खास थी थी। जूही चावला ने इस गाने के लिए जैसे कपड़े पहने थे वैसा हिंदी सिनेमा में पहले कभी किसी ने नहीं देखा था। आपको जानकर हैरानी होगी कि गाने के लिए जूही चावला के कॉस्ट्यूम्स की प्रेरणा अमेरिकी मैगजीन से मिली थी।

जेसी पेनी मैगजीन से मिला आइडिया

फिल्म की कॉस्ट्यूम डिजाइनर नीता लुल्ला ने खुद बताया था कि जूही चावला के इंट्रोडक्शन लुक को लेकर निर्देशक यश चोपड़ा काफी गंभीर थे। डर से पहले जूही को ट्रेडिशनल ड्रेसेज में देखा गया था और यश चोपड़ा उनके लिए कुछ बिल्कुल नया चाहते थे।

एक दिन उन्होंने नीता लुल्ला को अमेरिकी डिपार्टमेंटल स्टोर (JCPenney) की एक मैगजीन से समर ड्रेस की तस्वीर दिखाई और कहा कि वे जूही के लिए कुछ इसी तरह का मॉडर्न, लाइट और यंग लुक चाहते हैं।

नीता लुल्ला को हमेशा लगता था कि जूही चावला की कंधों की बनावट बेहद खूबसूरत है। इसलिए वह मैगजीन से प्रेरणा लेकर ऐसे डिजाइन बनाने में लग गईं, जो उनके कंधों और कमर को उभारे, लेकिन साथ ही उनमें मासूमियत और चंचलता भी बनी रहे।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: मिशेल ओबामा की ये स्कर्ट क्यों है खास

उन दिनों फैशन वर्ल्ड में एडवर्डियन एरा के सिल्हूट्स काफी पॉपुलर थे। लुल्ला ने इन्हीं से प्रेरणा लेकर जूही के लिए ऐसे कॉस्ट्यूम तैयार किए, जिनमें आधुनिकता के साथ एक सॉफ्ट, रोमांटिक और ब्रीजी एहसास था। उन्होंने जब यश चोपड़ा को अपने डिजाइन्स दिखाए तो वो झट से मान गए।

आज भी याद किया जाता है जूही का डर वाला ड्रेस (Photos: YRF)

आज भी याद किया जाता है जूही का डर वाला ड्रेस (Photos: YRF)

जूही के कॉस्ट्यूम में क्या था खास

फिल्म में 'किरण' का किरदार महज एक पारंपरिक भारतीय लड़की का नहीं था। यश चोपड़ा चाहते थे कि वह एक ऐसी युवा महिला दिखे, जो आधुनिक, महत्वाकांक्षी और अपने समय से आगे हो। इसीलिए जूही की वॉर्डरोब को भी उसी हिसाब से डिजाइन किया गया।

लंबी प्रिंटेड स्कर्ट्स, कमर पर बेल्ट, सॉफ्ट ड्रेसेज और सॉलिड रंगों की शिफॉन साड़ियां, जिन्हें ऑफ-शोल्डर और हैल्टर-नेक ब्लाउज के साथ स्टाइल किया गया था, उस समय के लिए काफी नया प्रयोग था। यही वजह थी कि फिल्म का फैशन दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय हो गया।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article