लाइफस्टाइल

क्यों मिशेल ओबामा के इस स्कर्ट की फैशन वर्ल्ड में हो रही चर्चा? बराक ओबामा भी हुए भावुक

MItchelle Obama Skirt: 62 वर्षीय मिशेल ओबामा की यह स्कर्ट फैशन ब्रांड एक्ने स्टूडियोज की 2026 फॉल कलेक्शन से मोटिवेटेड थी। इस पेंसिल स्कर्ट को मिशेल ने चॉकलेट ब्राउन टी-शर्ट, पतली बेल्ट और स्लिंगबैक हील्स के साथ पहना।

Image

चर्चा में है मिशेल ओबामा की खास स्कर्ट (Photos: AP)

MItchelle Obama Skirt: फैशन वर्ल्ड से सोशल मीडिया तक में मिशेल ओबामा की एक खास स्कर्ट चर्चा में है। अमेरिका के राष्ट्रपति रहे बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ने अपने फैशन सेंस के जरिए अपनी दिवंगत मां मैरियन रॉबिन्सन को भावुक श्रद्धांजलि दी। दरअसल हाल ही में शिकागो में ओबामा प्रेसिडेंशियल सेंटर के एक कार्यक्रम में मिशेल ऐसी स्कर्ट पहन कर पहुंची, जिस पर उनकी मां की तस्वीर छपी हुई थी।

62 वर्षीय मिशेल ओबामा की यह स्कर्ट फैशन ब्रांड एक्ने स्टूडियोज की 2026 फॉल कलेक्शन से मोटिवेटेड थी। इसे उनके लंबे समय से साथ काम कर रहीं स्टाइलिस्ट मेरिडिथ कूप की मदद से खास तौर पर तैयार कराया गया था। सेपिया टोन वाली इस पेंसिल स्कर्ट को मिशेल ने चॉकलेट ब्राउन टी-शर्ट, पतली बेल्ट और स्लिंगबैक हील्स के साथ पहना।

कार्यक्रम में बराक ओबामा भी अपनी सास की तस्वीर वाली इस स्कर्ट को देखकर भावुक हो गए। मिशेल ने मंच पर मुस्कुराते हुए कहा कि बराक को इस खास डिजाइन के बारे में कुछ मिनट पहले ही पता चला था।

मिशेल की स्कर्ट देख भावुक हुए बराक ओबामा (Photo: AP)

मिशेल की स्कर्ट देख भावुक हुए बराक ओबामा (Photo: AP)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: पूरी दुनिया के लिए खास क्यों है बनारसी मीनाकारी

मैरियन रॉबिन्सन का निधन 2024 में 86 वर्ष की उम्र में हुआ था। वह ओबामा परिवार की मजबूत स्तंभ थीं। बराक ओबामा के राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान उन्होंने व्हाइट हाउस में रहकर अपनी नातिनों मालिया और साशा की देखभाल में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। ओबामा प्रेसिडेंशियल सेंटर के उद्घाटन से पहले आयोजित इस कार्यक्रम में मिशेल और बराक ओबामा दोनों ने मैरियन रॉबिन्सन को याद किया। बराक ओबामा ने कहा कि उनकी सास ने अपने बच्चों को बहुत प्यार, उम्मीद और अच्छे संस्कार दिए और वही इस परिवार की सबसे बड़ी ताकत थीं।

सोशल मीडिया में भी वायरल हुआ मिशेल का लुक (Photo: AP)

सोशल मीडिया में भी वायरल हुआ मिशेल का लुक (Photo: AP)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: हर नारी को क्यों करनी चाहिए साइकिल की सवारी

फिलहाल मिशेल ओबामा की इस स्कर्ट पर फैशन वर्ल्ड की भी नजर पड़ी। सोशल मीडिया में कई फैशन ब्लॉगर्स ने रील्स के जरिए बताया है कि आने वाले दिनों में ये एक ट्रेंड बनेगा। बता दें कि मिशेल ओबामा इससे पहले भी अपने पहनावे के जरिए खास संदेश देने के लिए जानी जाती रही हैं।

उन्होंने कई मौकों पर युवा डिजाइनरों को बढ़ावा दिया और फैशन के माध्यम से सामाजिक और व्यक्तिगत भावनाओं को व्यक्त किया। इस बार उन्होंने अपनी मां की याद को अपने साथ रखने का अनोखा तरीका चुना। फिलहाल मिशेल ओबामा के इस खास फैशन स्टेटमेंट को लोग मां-बेटी के अटूट रिश्ते और यादों को सहेजने का जरिया भी मान रहे हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article