लाइफस्टाइल

क्या है Pineapple Dating? कैसा है प्यार का ये नया तरीका, युवाओं के बीच तेजी से हुआ ट्रेंड

समय के साथ प्यार की परिभाषा भी बदल रही हैं। आज बदलते जमाने में प्यार करने के भी नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं। जी हां ऐसे ही एक प्यार के नए ट्रेंड के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। जिसे Pineapple Dating कहा जाता है। आइए जानते हैं क्या है प्यार करने का ये नया तरीका?

Pineapple Dating

आज बदलते जमाने में प्यार करने के भी नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं। पहले जहां आंखों-आंखों प्यार का इजहार हो जाया करता था। वहीं आज प्यार का इजहार करने के नए-नए ट्रेंड सामने आ रहे हैं। आज के समय लोग सोशल मीडिया पर प्यार का इजहार कर रहे हैं, तो कुछ लोग आज भी पुराने तौर तरीकों से ही प्रेम का प्रस्ताव प्रेमी तक पहुंचाते हैं। लेकिन हाल ही में प्यार का एक तरीका काफी ट्रेंड कर रहा है, जिसे Pineapple Dating कहा जाता है। आइए जानते हैं क्या है प्यार करने का ये नया तरीका?

बदल रहे रिश्तों के मायने

आज रिश्‍तों के मायने काफी हद तक बदल गए हैं। लोग आप कमिटेड होने की बजाय Situation ship में रहना पसंद कर रहे हैं। महानगरों में तो सिचुएशनशिप काफी आम होता जा रहा है। आज लोग प्यार में अपना समय न लगाकर केवल अपनी आवश्यकताओं को एक-दूसरे से पूरा करना चाहते हैं। ऐसा ही नया ट्रेंड स्पेन से सामने आया है। जिसे लोग Pineapple Dating कह रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है ये प्यार का नया तरीका...

यह भी पढ़ें - संस्कृत के इन श्लोंको में छुपी है सफलता की गारंटी, रुकी हुई जिंदगी को मिलेगी जबरदस्त रफ्तार

क्या है Pineapple Dating?

प्यार के इजहार का ये नया ट्रेंड स्पेन के Mercadona सुपरमार्केट में शुरू हुआ और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिक टॉक के जरिए दुनिया भर में वायरल हुआ। जिसमें दिखाया गया कि लोग एक सुपरमार्केट जाते हैं और एक अनानास खरीदते हैं। जिसे वह अपनी ट्रॉली में उल्टा रख देते हैं। जो इस बात तो बताता है कि वह सिंगल है और उसे किसी साथी की तलाश है। वहीं यदि उसी सुपरमार्केट में कोई दूसरा व्यक्ति भी आपको ऐसा दिख जाए और वह आपसे अपनी ट्रॉली टकरा दे तो आप समझ सकते हैं, कि आपकी बात आपस में हो सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। लाइफस्टाइल (Lifestyle News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

गुलशन कुमार
गुलशन कुमार Author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article