लाइफस्टाइल

क्या है इनग्रोन हेयर? इससे छुटकारा पाने के लिए आज ही अपनाएं ये टिप्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 4, 2025, 03:24 PM IST

इनग्रोन हेयर (Ingrown Hair) एक ऐसी स्थिति है जिसमें बाल त्वचा के अंदर ही बढ़ने लगते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप इनग्रोन हेयर से छुटकारा पा सकते हैं।

Image

Tips to Get Rid of Ingrown Hairs

इनग्रोन हेयर (Ingrown Hair) तब होते हैं जब बाल त्वचा से बाहर निकलने के बजाय वापस त्वचा में ही मुड़कर बढ़ने लगते हैं। ये अक्सर शेविंग, वैक्सिंग या प्लकिंग के बाद होते हैं, खासकर उन लोगों में जिनके बाल घुंघराले या मोटे होते हैं। कई बार इनग्रोन हेयर त्वचा पर छोटे छोटे दानों की तरह नज़र आते हैं। ऐसे में अगर आप इनसे छुटकारा पाना चाहते हैं तो यहां बताए गए टिप्स फॉलो कर सकते हैं।

इनग्रोन हेयर से छुटकारा पाने के टिप्स - Tips to Get Rid of Ingrown Hairs

गर्म सिकाई

इनग्रोन हेयर से छुटकारा पाने के लिए गर्म सिकाई कर सकते हैं। इसके लिए गर्म पानी में साफ कपड़े को भिगोएं और फिर प्रभावित जगह पर 10-15 मिनट के लिए रखें। इससे रोमछिद्र खुलते हैं और बालों को बाहर आने में मदद मिलती है।

एक्सफोलिएशन

इनग्रोन हेयर वाली जगह को धीरे-धीरे एक्सफोलिएट करें। डेड स्किन सेल्स को हटाने से फंसे हुए बाल बाहर आ सकते हैं। आप हल्के स्क्रब, एक्सफोलिएटिंग ब्रश या वॉशक्लॉथ का इस्तेमाल कर सकते हैं। सैलिसिलिक एसिड या ग्लाइकोलिक एसिड वाले उत्पाद भी मददगार साबित हो सकते हैं।

मॉइस्चराइजर

त्वचा को हाइड्रेटेड और मुलायम रखने के लिए मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। यह बालों को त्वचा में वापस बढ़ने से रोकने में मदद करता है।

टी ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। इसे पानी में पतला करके प्रभावित जगह पर रुई की मदद से लगाएं।

एलोवेरा

एलोवेरा जेल को प्रभावित जगह पर लगाने से जलन कम होती है और उपचार में मदद मिलती है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article