777 Rule in Relationship (777 रूल इन रिलेशनशिप): रिश्ता वही चलता है दोनों तरफ से निभाया जाए, जिसमें दोनों एक दूसरे को स्पेशल फील करवाने के लिए हर मुम्किन प्रयास करे। बेशक ही किसी भी रिश्ते को संभालने के लिए उसमें एफर्ट्स डालने जरूरी हैं। लेकिन आज भाग दौड़ भरी जिंदगी वाले दौर में बेयर मिनिमम करने में भी कपल्स पीछे हटते जा रहे हैं। अब वैसे तो सोशल मीडिया वाले इस जमाने में हर दिन रिलेशनशिप्स को लेकर कोई न कोई नया ट्रेंड या ट्रिक आ जाती है। वैसे ही इन दिनों रिलेशनशिप्स को सफल बनाने के लिए 777 रूल काफी प्रचलित हो रहा है। जान लें आखिर क्या होता है 777 वाला नियम, जो रिश्ते में सफल बनाने में मदद कर सकता है।
क्या है 777 रूल?
रिलेशनशिप या शादी दोनों में ही 777 रूल अप्लाई किया जा सकता है। कई लोगों के लिए ये सिंपल सी ट्रिक काम भी की है, लेकिन इसकी मुख्य कड़ी केवल एफर्ट्स ही हैं। 777 रूल एक ऐसा रूल है, जिसमें कपल्स को एक दूसरे के लिए एफर्ट्स करने होते हैं और लाइफ में थोड़ा सा क्वालिटी टाइम निकालना होता है। इसके तीन हिस्से हैं -
हर 7 दिन में डेट नाइट - 777 रूल के सबसे पहले 7 में कपल्स को हर सात दिनों में छोटी-मोटी डेट पर जाना है। इस तरीके से क्वालिटी टाइम बिताने पर कपल्स के बीच अगर किसी प्रकार की दूरी आ गई है। तो वो दूर हो सकती है। इस डेट के दौरान कपल्स को अपना सारा ध्यान एक दूसरे को देना है। डेट पर आप खाना बना सकते हैं, बाहर जा सकते हैं या कोई भी एक्टीविटी प्लान कर सकते हैं।
हर 7 सप्ताह में छोटा सा वेकेशन - वेकेशन पर जाने से क्लोजनेस आती है। ऐसे में कपल्स को हर 7 सप्ताह में कोई भी छोटी सी ट्रिप पर जरूर जाना चाहिए। ये ट्रिप कोई एक दिन की पिकनिक भी हो सकती है, जो आपके डेली रूटीन से ब्रेक देती हो और रिश्ते में नई एनर्जी डालती हो।
हर 7 महीने में बड़ा वेकेशन - साल में कम से कम एक बार कपल्स को एक दूसरे के साथ किसी लंबी छुट्टी पर जाना ही चाहिए। ऐसे में आप एक दूसरे को और अपने रिश्ते को नए सिरे से शुरु कर सकते हैं और जान सकते हैं।
777 रूल का मकसद केवल कपल्स के बीच सोच समझकर निकाले गए वक्त की मात्रा को बढ़ाना है। आज कल कपल्स एक दूसरे के साथ होकर भी काफी अलग होते हैं, दिल खोलकर बात चीत नहीं करते हैं। ऐसे में अगर आप किसी रिश्ते को दिल से संभालकर रखने तो चलाने की कोशिश करना चाहते हैं, तो ये वाला रूल फॉलो करके देखें। प्लान करना, एफर्ट्स डालना, वक्त देना हर किसी को अच्छा लगता है और इससे किसी भी रिश्ते में जान आ सकती है।
