West Bengal Elections Result 2026: पश्चिम बंगाल में चुनाव सिर्फ सियासत तक सीमित नहीं रहते, बल्कि यहां की संस्कृति और खानपान भी इस माहौल में रंग जाते हैं। इस बार भी चुनावी नतीजों के साथ मिठाइयों की दुनिया में एक दिलचस्प ट्रेंड देखने को मिला। जहां Rasgulla को नए-नए नाम देकर पेश किया जा रहा है। ‘मोदीश्री’ और ‘जॉय बांग्ला’ जैसे नामों वाले रसगुल्ले लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं। इन नामों के जरिए न सिर्फ राजनीतिक माहौल की झलक मिलती है, बल्कि बंगाल की मिठास भी सामने आती है। रसगुल्ला, जो पहले से ही बंगाल की पहचान है, अब चुनावी रंग में रंगकर और भी खास बन गया है। अगर आप भी इस ट्रेंड को घर पर आजमाना चाहते हैं, तो हम आपको बताएंगे इसकी खासियत और इसे बनाने का आसान तरीका।
यह भी पढ़ें - कबीर सिंह की प्रीती बनीं Sara Tendulkar
‘मोदीश्री’ Vs ‘जॉय बांग्ला’ रसगुल्ले की खासियत
बंगाल में मिठाई सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि भावनाओं से भी जुड़ी होती है। ऐसे में पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजे आने से पहले कई फेमस मिठाई की दुकानों ने पार्टी के रंगों पर अपनी अपनी दुकानों में कस्टमाइज्ड मिठाई बनाई है। बंगाल के फेमस रसगुल्ले, संदेश तो राजभोग जैसी मिठाइयां राज्य भर में भारी मात्रा में बिक रही हैं।
मोदीश्री - केसर से तैयार भगवा रंग के संदेश को 'मोदीश्री' नाम दिया गया है। जो भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी की जीत से जुड़ा हुआ है। इसी रंग के खास रसगुल्ले भी तैयार किए गए हैं। कई दुकान वालों ने सफेद रसगुल्ले तैयार कर लिए हैं, और रुझानों के अनुसार वे उन्हें पार्टी के रंग के हिसाब से रंग रहे हैं।

Green Color Joy Bangla Rasgulla (Photo-PTI)
जॉय बांग्ला - गोंधराज नींबू के फ्लेवर वाले रसगुल्ले और संदेश को खास 'जॉय बांग्ला' नाम दिया गया है। जो ममता बैनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के लोकप्रिय नारे से जुड़ा है।
घर पर रसगुल्ले कैसे बनाएं
रसगुल्ले की सामग्री
1 लीटर फुल क्रीम दूध
2–3 चम्मच नींबू का रस या सिरका
1 कप चीनी
4 कप पानी
1/2 चम्मच इलायची पाउडर
रसगुल्ला कैसे बनाते हैं
स्वादिष्ट बंगाली रसगुल्ले बनाने के लिए सबसे पहले दूध उबालकर उसमें नींबू डालकर छेना तैयार करें। छेना को अच्छे से मसलकर मुलायम आटा बनाएं और छोटी गोल बॉल्स बना लें। फिर पानी और चीनी की हल्की चाशनी तैयार करें। बॉल्स को उबलती चाशनी में 12–15 मिनट पकाएं। चाहें तो केसर डालकर फ्लेवर बढ़ाएं और ठंडा करके सर्व करें।
