आज के समय में फैशन सिर्फ ग्लैमर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सादगी और नैचुरल स्टाइल भी ट्रेंड बन चुका है। हाल ही में Sara Tendulkar का एक सिंपल कुर्ती लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने बेबी पिंक सलवार सूट के साथ व्हाइट दुपट्टा कैरी किया। इस लुक ने लोगों को तुरंत Preeti Sikka के रोल की याद दिला दी, जिसे Kiara Advani ने फिल्म Kabir Singh में निभाया था। दरअसल, दोनों लुक्स में एक खास बात कॉमन है, मिनिमलिज्म और नेचुरल एलिगेंस। सारा का यह आउटफिट न सिर्फ ट्रेंडी है, बल्कि आज की लेस इज मोर फैशन फिलॉसफी को भी बखूबी दर्शाता है।
यह भी पढ़ें - किस ग्रेड की Kaju सबसे अच्छी होती है
सारा तेंदुलकर का कुर्ती लुक – सिंपल लेकिन क्लासी

Sara Tendulkar Suit Look
- सारा का यह लुक पूरी तरह सॉफ्ट, एलीगेंट और डे-वेयर फ्रेंडली है।
- बेबी पिंक कलर सूट गर्मियों के लिए परफेक्ट चॉइस है
- व्हाइट दुपट्टा लुक को बैलेंस और फ्रेश टच देता है
- नो-मेकअप या मिनिमल मेकअप लुक नैचुरल ब्यूटी को हाइलाइट करता है
- पोनीटेल हेयरस्टाइल इसे और ज्यादा क्लीन व सिंपल बनाता है
- उनका यह स्टाइल बताता है कि बिना ज्यादा एक्सेसरीज के भी आप स्टाइलिश दिख सकते हैं।
आप कैसे कर सकती हैं स्टाइल
Sara Tendulkar का समर लुक अपनाने के लिए हल्के पेस्टल कलर का कॉटन कुर्ती सेट चुनें, जैसे बेबी पिंक या व्हाइट। इसके साथ सिंपल दुपट्टा रखें, मिनिमल ज्वेलरी पहनें और नो-मेकअप लुक अपनाएं। बालों को पोनीटेल या बन में स्टाइल करें। आरामदायक फुटवियर जैसे फ्लैट्स पहनें, जिससे लुक कूल, फ्रेश और एलीगेंट लगे।
आज के फैशन ट्रेंड में क्यों हिट है यह लुक?
आज के फैशन ट्रेंड में यह लुक इसलिए हिट है क्योंकि लोग अब भारी और ओवरस्टाइल्ड कपड़ों की बजाय सादगी और आराम को ज्यादा महत्व देने लगे हैं। पेस्टल कलर्स, हल्के फैब्रिक और मिनिमल स्टाइलिंग गर्मियों के लिए परफेक्ट माने जाते हैं। यह लुक आसानी से कैरी किया जा सकता है और हर मौके पर फिट बैठता है। चाहे कैजुअल आउटिंग हो या डे-इवेंट। साथ ही, नो-मेकअप और नेचुरल स्टाइल आज की लाइफस्टाइल के साथ अच्छी तरह मेल खाता है। यही कारण है कि सिंपल लेकिन एलीगेंट आउटफिट्स आज के फैशन में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।
सारा का दूसरा मिनिमल लुक
सारा तेंदुलकर अक्सर ही सिंपल और सुंदर सुट पहनती हैं। प्रीती जैसे सूट के बाद सारा ने हाल ही में एक डे आउटिंग के लिए लैवेंडकर कलर की कुर्ती और प्लाजो पैंट्स भी पहनी हुई थी।
बेशक ही आपको भी सारा तेंदुलकर जैसे सिंपल, इंडियन और मिनिमल लुक्स ट्राय करने ही चाहिए।
