लाइफस्टाइल

विश्व संस्कृत दिवस 2025 में कब है, यहां देखें Sanskrit Day 2025 की डेट, तिथि और महत्व

Vishwa Sanskrit Diwas 2025 Kab Hai (संस्कृत दिवस 2025 की तिथि, डेट, महत्व): संस्कृत भाषा भारतीय संस्कृति का मान है और विश्व की पौराणिक भाषाओं में से है। संस्कृत दिवस को श्रावण पूर्णिमा की तिथि पर मनाते हैं। यहां देखें संस्कृत दिवस डेट, महत्व और 2025 की थीम।

Image

संस्कृत दिवस कब मनाया जाता है (Canva)

Vishwa Sanskrit Diwas 2025 Kab Hai (संस्कृत दिवस 2025 की तिथि, डेट, महत्व, थीम): संस्कृत को भारतीय संस्कृति की भाषा कहा जाता है। इस भाषा को यथोचित सम्मान देने और भारतीय परंपरा के प्रचार-प्रसार के लिए हर साल संस्कृत दिवस मनाया जाता है।

संस्कृत दिवस कब मनाया जाता है

संस्कृत दिवस हर साल रक्षा बंधन या श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। यह दिन हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को आता है, जो आमतौर पर जुलाई-अगस्त के बीच पड़ता है।

संस्कृत दिवस 2025 कब है

वर्ष 2025 में संस्कृत दिवस 9 अगस्त, दिन शनिवार को मनाया जाएगा। उदया तिथि के अनुसार, इसी दिन श्रावण पूर्णिमा रहेगी और राखी का त्योहार भी मनाया जाएगा।

संस्कृत दिवस क्यों मनाया जाता है

संस्कृत भाषा भारतीय संस्कृति, ज्ञान और परंपरा की जड़ों से जुड़ी और इन्हीं सब को सम्मान देने के लिए संस्कृत दिवस मनाने की शुरूआत की गई थी। इसके अलावा, संस्कृत को दैनिक जीवन और नई पीढ़ी से जोड़ने के लिए भी ये दिन मनाया जाता है। साथ ही संस्कृत दिवस मनाने का उद्देश्य संस्कृत को 'अंतरराष्ट्रीय भाषा' के रूप में पहचान दिलाना भी है। जितना लोग इस भाषा को जानेंगे, उतना ही भारत की प्राचीन विद्या और ज्ञान का प्रसार होगा। यही संस्कृत दिवस को मनाने का महत्व भी है।

भारत सरकार की ओर से संस्कृत दिवस पहली बार कब मनाया गया था

भारत सरकार की ओर से संस्कृत दिवस पहली बार साल 1969 में मनाया गया था। संस्कृत भाषा के प्रचार और आम जन तक इसे पहुंचाने के लिए इस दिवस को मनाने की शुरूआत की गई थी। यह दिन श्रावण पूर्णिमा को मनाया जाता है।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article