लाइफस्टाइल

Veer Bal Diwas 2024 Shubhkamnaye Sandesh: बाल योद्धाओं की शहादत को नमन, वीर बाल दिवस पर भेजें ये शुभकामना संदेश और करें गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों की वीरता को याद

Veer Bal Diwas 2024 Shubhkamnaye Sandesh, वीर बाल दिवस, Veer Bal Diwas Wishes, Messages, Quotes in Hindi Images: गुरु श्री गोविंद सिंह के बेटे साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह की शहादत की याद में हर साल 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाता है। इस खास मौके पर आप अपने परिजनों को वीर बालक से जुड़े प्रेरणादायक विचार, नारे, कोट्स, शुभकामना संदेश और फोटोज भेज सकते हैं।

Image

veer bal diwas 2024 shubhkamnaye sandesh images

Veer Bal Diwas 2024 Shubhkamnaye Sandesh, वीर बाल दिवस, Veer Bal Diwas Wishes, Messages, Quotes in Hindi Images: साल 2022 में 9 जनवरी के दिन यानी गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने यह घोषणा की थी कि 26 दिसंबर को गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों- साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत की स्‍मृति में ‘वीर बाल दिवस’ मनाया जाएगा। वीर बाल दिवस सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गोविंद सिंह के दोनों बेटों साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह की शहादत को समर्पित है। इस खास मौके पर आप यहां दिए कुछ चुनिंदा शुभकामना संदेश अपने परिजनों को भेजकर वीर बालकों की शहादत को सम्मान दे सकते हैं।

- कहीं पर्वत झुके भी हैं, कहीं दरिया रुके भी हैं,

नहीं झुकती जवानी है, नहीं रुकती रवानी है,

गुरु गोविंद के बच्चे, उम्र में थे अभी बच्चे।

वीर बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

- वीर बालक के बलिदानों को ना भूलेंगे,

उनकी वीरता और त्याग हमेशा याद रहेगा।

वीर बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

- बचपन का ये बलिदान,

देश की मिट्टी को और पवित्र बनाता है।

वीर बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

- वीर बालक हमें सिखातें हैं कि सच के लिए लड़ना हमेशा महत्वपूर्ण है।

वीर बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

- देश के वीर बालकों का समर्पण, हमेशा हमारे दिल में अमर रहेगा।

वीर बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

- वीर बालक के त्याग और धैर्य को नमन करते हैं,

जो हर नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है।

वीर बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

- सच और धर्म के पथ पर चलने वाले वीर बालकों को कोटी-कोटी नमन।

वीर बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article