लाइफस्टाइल

प्रेगनेंसी में दीपिका पादुकोण को हुई इस साउथ इंडियन डिश की क्रेविंग, हर तरफ है ट्रेंडी, लाजवाब स्वाद के लिए खाएं

दीपिका पादुकोण अपने दूसरे बेबी के साथ प्रेगनेंट हैं और हाल ही में पति और ससुर के साथ खास वायरल साउथ इंडियन रेस्टोरेंट पहुंची थीं। जहां उन्होने ट्रेंडी बेन्ने डोसा सा स्वाद चखा होगा। देखें बेन्ने डोसा प्लेन डोसा अंतर।

Image

Deepika Padukone Craves for benne dosa during pregnancy

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं की फूड क्रेविंग अक्सर चर्चा में रहती है। इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी अपनी पसंदीदा डिश को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में दीपिका अपने पति रणवीर सिंह और ससुर के साथ मुंबई के बांद्रा स्थित मशहूर बेन्ने रेस्टोरेंट में लंच के लिए पहुंचीं। वैसे तो वह इन दिनों कम ही पब्लिक जगहों पर नजर आती हैं, लेकिन इस विजिट ने फूड लवर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दीपिका पहले भी कई बार बता चुकी हैं कि उन्हें साउथ इंडियन खाना बेहद पसंद है। रसम-चावल से लेकर इडली और डोसा तक, उनकी पसंदीदा डिशेज की लिस्ट में शामिल हैं।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - Jagannath Rath Yatra Special: पोड़ो पीठा की आसान रेसिपी

दीपिका की इस विजिट के बाद बेन्ने डोसा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। यह सिर्फ इस रेस्टोरेंट की खास पहचान नहीं, बल्कि कर्नाटक की एक बेहद लोकप्रिय डिश भी है। आम डोसे की तुलना में बेन्ने डोसा ज्यादा मक्खन, कुरकुरी बनावट और अलग स्वाद के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि यह आजकल फूड लवर्स के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। अगर आप भी डोसा पसंद करते हैं और कुछ नया चखना चाहते हैं, तो बेन्ने डोसा जरूर ट्राई कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि बेन्ने डोसा क्या है और इसे इतना खास क्यों माना जाता है।

क्या होता है बेन्ने डोसा?

'बेन्ने' कन्नड़ भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ होता है मक्खन। बेन्ने डोसा सामान्य डोसे की तरह ही चावल और उड़द दाल के घोल से बनाया जाता है, लेकिन इसे पकाते समय इसमें भरपूर मात्रा में सफेद मक्खन का इस्तेमाल किया जाता है। यही वजह है कि इसका स्वाद, खुशबू और बनावट सामान्य डोसे से अलग होती है।

साधारण डोसे से कैसे है अलग?

सामान्य डोसे में आमतौर पर तेल या थोड़ा-सा घी इस्तेमाल किया जाता है, जबकि बेन्ने डोसा मक्खन की वजह से ज्यादा रिच और स्वादिष्ट माना जाता है। इसका बाहरी हिस्सा कुरकुरा होता है, लेकिन अंदर का भाग हल्का नरम रहता है। इसे नारियल की चटनी, टमाटर की चटनी और सांभर के साथ परोसा जाता है।

15 मिनट में बेन्ने डोसा कैसे बनाएं

बेन्ने डोसा बनाने के लिए अलग बैटर की जरूरत नहीं होती। सामान्य डोसे का घोल इस्तेमाल किया जा सकता है। फर्क सिर्फ इतना है कि इसे तवे पर फैलाने के बाद भर भर के सफेद मक्खन लगाया जाता है, जिससे इसका खास स्वाद और सुनहरा कुरकुरापन मिलता है। साथ ही साथ बेन्ने डोसा साधारण डोसा से थोड़ा सा ज्यादा मोटा भी होता है।

अगर आपको भी घर पर ये वाला वायरल डोसा बनाना है। तो आपको फेमस इंफ्लुएंजर नेहा दीपक शाह की रेसिपी जरूर ही एक बार ट्राय करके देखनी चाहिए। जिसको फॉलो कर आप घर पर ही 15 मिनट के अंदर एकदम कड़क, मक्खन से भरा हुआ डोसा बनाकर तैयार कर पाएंगे।

नेहा के अनुसार अगर आप बेन्ने डोसा घर पर बना रहे हैं। तो बेस्ट टेस्ट के लिए इसे कास्ट आयरन के तवा पर ही बनाएं और डोसा को एकदम ही मुलायम टेक्सचर के लिए हाईफ्लेम पर बढ़िया से सेंक लें। दीपिका की तरह अगर आपको भी बेन्ने डोसा की क्रेविंग हो रही है, तो ये रेसिपी ट्राय करें या बाहर से अभी ऑर्डर कर लें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article