लाइफस्टाइल

Valentines Day: वैलेंटाइन डे पर पहने इस तरह के आउटफिट, पार्टनर हो जाएंगे आपके लुक पर फिदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 9, 2023, 11:26 PM IST

Valentine's Day dress: वैलेंटाइन डे पर अगर आप अपने पार्टनर को इम्प्रेस करना चाहती हैं तो अपने ड्रेस का सबसे पहले चुनाव करें। आपका ड्रेस आपके पार्टनर को काफी जल्दी इम्प्रेस कर सकता है। क्योंकि ड्रेस से ही आपका लुक सबसे अलग नजर आ सकता है। आइए जानते हैं वैलेंटाइन डे पर क्या पहनें?

Image

वैलेंटाइन डे पर कैसा रहना चाहिए आउटफिट

KEY HIGHLIGHTS
  • साड़ी से दें खुद को इंडियन लुक
  • सूट भी हो सकता है बेहतर विकल्प
  • लॉन्ग स्कर्ट के साथ पहने टॉप


Valentine's Day dress: वैलेंटाइन डे के खास मौके पर हर कपल्स खूबसूरत दिखना चाहते हैं। खासतौर पर महिला अपने लुक पर ज्यादा ध्यान देती हैं ताकि वे अपने पार्टनर को इंप्रेस कर सकें। इस खास मौके पर अगर आप अपने लुक को सबसे अलग रखना चाहते हैं तो मेकअप के साथ-साथ अपने ड्रेस पर ध्यान दें। ड्रेस आपके व्यक्तित्व को दर्शाता है। आप जिस तरह का ड्रेस पहनते हैं, आपका व्यक्तित्व उसी तरह का नजर आता है। ऐसे में अगर वैलेंटाइन डे पर आप अपने पार्टनर को इम्प्रेस करने का सोच रहे हैं तो उनकी पसंद के हिसाब से अपने ड्रेस को चूज करें। आइए जानते हैं वैलेंटाइन डे पर कैसे ड्रेस का करें चुनाव?

साड़ी है बेहतर विकल्प

अगर आपका पार्टनर इंडियन लुक पसंद करता है, तो आप इस खास मौके पर साड़ी पहनें। साड़ी आपके लुक को काफी खूबसूरत बनाता है। खासतौर पर वैलेंटाइन डे के मौके पर आप रेड या फिर ब्लैक रंग की साड़ी पहननें, इसके साथ कुछ सिंपल एक्सेसरीज वियर करें। इससे आपका पार्टनर काफी इम्प्रेस हो सकता है।

डिजाइनर सूट भी है बेस्ट

अगर आपकी शादी को कुछ समय हो गया है, तो आप अपने पार्टनक को डिजाइनर सूट, पटिलाया सूट, शरारा सूट इत्यादि पहनकर इम्प्रेस कर सकते हैं। इन दिनों मार्केट में काफी तरह के सूट उपलब्ध हैं, जिससे आपका लुक काफी अलग नजर आ सकता है। लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए आप कुछ चूड़ियां पहन लें। इससे आपका लुक काफी सुंदर नजर आएगा।

लॉन्ग स्कर्ट विद टॉप

वैलेंटाइन डे पर अगर आप कहीं बाहर जाने का विचार कर रहे हैं, तो ऐसे में आप लॉन्ग स्कर्ट के साथ टॉप वियर कर सकते हैं। इस तरह के कपड़ों को कैरी करना आसान होता है। साथ ही यह आपकी ट्रिप को भी आसान बनाना है। लॉन्ग स्कर्ट के साथ टॉप बनने से आपका लुक भी काफी अलग नजर आ सकता है। इसके साथ आप ऑक्साइड ज्वैलरी वियर कर सकती हैं।

इसके अलावा आप वैलेंटाइन डे पर ब्लैक ड्रेस, रेड ड्रेस इत्यादि को भी शामिल कर सकते हैं। वहीं, साथ में आप एक श्रृग अपने साथ जरूर रखें, ताकि ठंड लगने पर आप इसे कैरी कर सकें। इससे अनकंफर्ट फील नहीं होगा।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article