लाइफस्टाइल

वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड को करना चाहते हैं इम्प्रेस, कैरी करें इस तरह का आउटफिट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2023, 11:01 PM IST

Valentine Day Outfit Ideas For Men : वैलेंटाइन डे का इंतजार लगभग हर एक कपल्स को होता है। इस मौके पर पुरुष और महिला दोनों ही अपने पार्टनर को इम्प्रेस करने की कोशिश करते हैं। आज हम आपको इस लेख में वैलेंटाइन डे पर पुरुषों के लिए परफेक्ट आउटफिट के बारे में बताएंगे, जिससे आपका लुक काफी ज्यादा स्टाइलिश नजर आएगा। आइए जानते हैं पुरुषों के लिए वैलेंटाइन डे पर परफेक्ट आउटफिट-

Image

वैलेंटाइन डे पर मेन्स कर सकते हैं इस तरह के ड्रेस कैरी

KEY HIGHLIGHTS
  • सॉलिड टी-शर्ट, ब्लेजर और कैनवास शूज से अपने लुक को करें परफेक्ट
  • वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए पहनें हूडीज के साथ व्हाइट स्नीकर
  • शर्ट, चिनोज और लोफर भी आपका लुक कर सकता है परफेक्ट


Valentine Day Outfit Ideas For Men : वैलेंटाइन डे का कई कपल्स को बेसब्री से इंतजार होता है। क्योंकि यह वो दिन होता है, जिसमें कपल्स एक-दूसरे के प्रति प्यार को खुलकर बयां करते हैं। साथ ही अपने पार्टनर को इम्प्रेस करने की कोशिश करते हैं। महिलाओं की तरह पुरुष भी अपनी महिला पार्टनर को इम्प्रेस करने की कोशिश करती है। इसके लिए वे तरह-तरह के ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आप अपने लुक को थोड़ा डिफ्रेंट दिखाना चाहते हैं, तो इसके लिए अपने आउटफिट पर ध्यान दें। लुक को अच्छा करने के लिए कपड़ों पर सबसे अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं वैलेंटाइन डे के इस खास मौके पर पुरुषों का कैसा होना चाहिए आउटफिट?

सॉलिड टी-शर्ट, ब्लेजर और कैनवास शूज करें कैरी

फरवरी का माह ऐसा माह होता है, जिसमें न ज्यादा सर्दी और न ज्यादा गर्मी होती है। ऐसे में आप इस वक्त अपने लुक को सॉलिड टी-शर्ट और ब्लेजर से परफेक्ट बना सकते हैं। मुख्यरूप से अगर आपको अधिक सर्दी लगती है, तो आप इस तरह के आउटफिट का विकल्प चूज कर सकते हैं। इससे आप सर्दी से बच सकेंगे। साथ ही आपका लुक काफी स्टाइलिश नजर आएगा। इसके ऊपर कैनवास शूज पहनिए। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि आपका ब्लेजर और पैंट की मैचिंग परफेक्ट हो। इससे लुक परफेक्ट आएगा। साथ ही एक्सेरीज की बात की जाए, तो आप मेटल चेन कैरी कर सकते हैं। इससे आपका लुक काफी अच्छा नजर आएगा।

हूडीज के साथ कैरी करें व्हाइट स्नीकर

अगर आप थोड़ा फंकी लुक चाहते हैं, तो अपने गेटअप में हूडीज और व्हाइट स्नीकर शामिल करें। इससे आपका लुक काफी परफेक्ट नजर आएगा। इसके साथ ही आप ब्लू, ग्रे, ब्लैक जींस पहनें। ध्यान रखें कि ब्लू, ग्रे और ब्लैक जींक से साथ हूडीज का रंग चटकदार न रखें। इस समय आप हल्के रंग के हूडीज का चुनाव करें। इससे आपका लुक काफी स्टाइलिश दिखेगा।

शर्ट, चिनोज और लोफर

अगर आप जींस और स्नीकर्स नहीं पहनना चाहते हैं, तो आपके लिए शर्ट, चिनोज और लोफर का आउटफिट परफेक्ट हो सकता है। यह कॉम्बिनेशन काफी अच्छा लगता है। इससे आपका लुक काफी ज्यादा स्टाइलिश नजर आएगा। लेकिन ध्यान रखें कि शर्ट, चिनोज और लोफर की मैचिंग और कलर कॉम्बिनेशन सही होनी चाहिए। इससे आप काफी ज्यादा अट्रैक्टिव और कूल नजर आ सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article