लाइफस्टाइल

Romantic Shayari: अपने पार्टनर को भेजें ये रोमांटिक शायरी, रिश्ते में घोलें प्यार की मिठास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 9, 2023, 08:06 AM IST

Best Romantic Shayari: शायरी दिल में छुपे भावों को व्यक्त करने का सबसे बेहतर माध्यम है। अगर आपके दिल में किसी के लिए मोहब्बत है तो आप शायरी की मदद से दिल की बात बयां कर सकते हैं।

Image

Romantic Shayari: अपने पार्टनर को भेजें ये रोमांटिक शायरी, रिश्ते में घोलें प्यार की मिठास

Best Romantic Shayari: शायरी दिल में छुपे भावों को व्यक्त करने का सबसे बेहतर माध्यम है। लोग मोहब्बत का इजहार करने के लिए शायरी का सहारा लेते हैं। दुनिया में कई मशहूर शायर हुए हैं और लगभग सभी ने मोहब्बत पर खूब लिखा है। तमाम शायरों ने रोमांटिक शायरी कही हैं। अगर आपके दिल में किसी के लिए मोहब्बत है तो आप शायरी की मदद से दिल की बात बयां कर सकते हैं। आज हम इस लेख में आपको कुछ प्यार भरी शायरी बता रहे हैं जिन्हें अपने पार्टनर को भेजकर आप रिश्ते में प्यार की मिठास घोल सकते हैं।

Best Romantic Shayari Pyaar Ki Shayari

आज खुदा ने मुझसे कहा,

भूला क्यों नहीं देते उसे,

मैंने कहा इतनी फिक्र है

तो मिला क्यों नही देते।

तुम लाख छुपाओ सीने में

एहसास हमारी चाहत का

दिल जब भी तुम्हारा धड़का हैं,

आवाज़ यहाँ तक आई हैं।

साड़ी के पल्लू को कमर में

यू न सरेआम दबाया कर,

कमर का तो पता नही…

दिल हमारा लचक जाता हैं।

आपके दीदार के लिए दिल तरसता हैं।

आपके इंतज़ार में दिल तड़पता हैं।

क्या कहें इस पागल दिल को जो,

हमारा होकर भी आपके लिए धड़कता हैं।

तेरे रुखसार की सुर्ख रंगत

जब देखता हूँ,

दिल मचल सा जाता हैं

इसे चूमने को।

उदास नही होना क्योंकि मैं साथ हूँ तेरे

सामने न सही पर आसपास हूँ तेरे

पलके बंद करके जब भी दिल में देखोगी,

मैं हरपल तुम्हारे साथ हूँ।

न कभी बदले लम्हा

न कभी बदले ख्वाइश हमारी

हमदोनों कुछ ऐसे ही रहे एक-दूसरे के,

जैसे की मैं चाहत और तुम ज़िंदगी हमारी।

न कोई ज़िद है, ना कोई गुरूर है

बस तुम्हे पाने का सुरूर है हमे,

इश्क़ गुनाह है तो गलती की हमने,

सज़ा जो भी हो, मंजूर है हमें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article