Uorfi Javed Beauty Secrets: उर्फी जावेद का नाम आते ही लोगों के दिमाग में उनका अलग फैशन और बोल्ड अंदाज घूमने लगता है। लेकिन पिछले कुछ समय से लोग उनके कपड़ों से ज्यादा उनके बदले हुए लुक (uorfi javed transformation) की चर्चा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उर्फी की तस्वीरें देखकर कई लोग सोचते हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा क्या किया कि वह पहले से ज्यादा फिट, ग्लोइंग और खूबसूरत दिखने लगी हैं। हालांकि, इस बदलाव के पीछे कोई जादुई नुस्खा नहीं है। खुद उर्फी ने बताया कि एक समय ऐसा था जब पतला दिखने की चाह में उन्होंने अपनी सेहत को नजरअंदाज कर दिया था। उस दौर ने उन्हें सिखाया कि सिर्फ दुबला होना ही फिटनेस नहीं है, बल्कि शरीर का स्वस्थ रहना सबसे जरूरी है।
जब वजन सिर्फ 38 किलो रह गया
उर्फी ने बताया कि एक वक्त उनका वजन सिर्फ 38 किलो तक पहुंच गया था। उन्हें लगता था कि जितना कम वजन होगा, उतना अच्छा दिखेंगी। इसके लिए उन्होंने खाना बहुत कम कर दिया था। कई बार वह पूरे दिन में सिर्फ एक बार खाना खाती थीं। उस समय लोग उन्हें पतला देखकर तारीफ करते थे, लेकिन अंदर से उनकी हालत अच्छी नहीं थी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: 45 की उम्र में भी Shahid Kapoor कैसे बने हुए हैं चॉकलेट बॉय
पतले दिख रही थीं लेकिन खुश नहीं
उर्फी के मुताबिक, उस दौर में वह खुद को बिल्कुल अच्छा महसूस नहीं करती थीं। शरीर में ताकत कम रहती थी और उनका मूड भी अक्सर खराब रहता था। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ जाता था। उन्हें बाद में समझ आया कि जब शरीर को सही मात्रा में खाना नहीं मिलता, तो उसका असर सिर्फ शरीर पर ही नहीं बल्कि मन पर भी पड़ता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: कौन-सी बीमारी की वजह से 3 साल तक कोमा में रहीं थाईलैंड की राजकुमारी
चेहरे पर दिखने लगा था असर
कम खाना खाने का असर उनके चेहरे पर भी दिखने लगा था। कई बार लोगों को लगता था कि उन्होंने कोई ब्यूटी ट्रीटमेंट कराया है, लेकिन असल वजह कुछ और थी। उर्फी ने बताया कि सही तरीके से खाना न खाने और अपनी कुछ स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज करने का असर उनके चेहरे पर दिख रहा था। इससे उन्हें एहसास हुआ कि खूबसूरती सिर्फ मेकअप या पतले शरीर से नहीं आती।
आखिर क्या है उर्फी का असली ब्यूटी सीक्रेट
आज उर्फी पहले से ज्यादा फिट और आत्मविश्वास से भरी नजर आती हैं। इसकी वजह कोई क्रैश डाइट या भूखे रहना नहीं है। उन्होंने समझ लिया कि शरीर को जितनी जरूरत हो, उतना अच्छा और संतुलित खाना जरूरी है। जब शरीर को सही पोषण मिलता है, तो उसका असर चेहरे की चमक, ऊर्जा और पूरे व्यक्तित्व पर दिखता है।
फिटनेस का मतलब सिर्फ वजन कम करना नहीं
उर्फी की कहानी उन लोगों के लिए एक सीख है जो जल्दी पतला होने के लिए खाना छोड़ देते हैं। कुछ किलो वजन कम करना बड़ी बात नहीं है, लेकिन अगर इसके बदले सेहत खराब हो जाए तो उसका कोई फायदा नहीं। असली फिटनेस वही है जिसमें आप स्वस्थ रहें, खुश रहें और अपने शरीर को जरूरी पोषण देते रहें।
उर्फी जावेद का बदला हुआ लुक देखकर लोग उनके ब्यूटी सीक्रेट जानना चाहते हैं। लेकिन उनकी कहानी बताती है कि खूबसूरती का सबसे बड़ा राज महंगे प्रोडक्ट्स या भूखे रहने में नहीं, बल्कि अपनी सेहत का ध्यान रखने में छिपा है। जब शरीर स्वस्थ होता है, तभी चेहरे पर असली चमक दिखाई देती है।
