लाइफस्टाइल

Life Quotes In Hindi: खोल दे पंख मेरे कहता है..लाइफ कोट्स, अपनों संग साझा कर बनाएं दिन खुशहाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 7, 2023, 08:40 PM IST

Life Quotes, Unique and positive life quotes In Hindi: यहां हम आपके लिए शानदार लाइफ कोट्स लेकर आए हैं। जिसे आप अपने दोस्तों, करीबियों, रिश्तेदारों व परिवार के सदस्यों के संग साझा कर दिन को खुशहाल बना सकते हैं। यह आपके भाव को व्यक्त करने में काफी सटीक साबित होंगे।

Image

Life Quotes in hindi: इन शानदार लाइफ कोट्स से अपनों का दिन बनाएं खुशहाल

Life Quotes, Unique and positive life quotes In Hindi: काम व्यस्तता व जिंदगी की बोरियत से निकलने के लिए खुशी का रास्ता ढूंढते हैं। लेकिन क्या आपको पता है सच्ची खुशी वो है, जिसकी हमें तालाश ना (Life Quotes in hindi) करनी पड़े। अक्सर हम जीवन में दिशाहीन हो जाते हैं, जिसके चलते अपने जीवन को उस मोड़ पर ले जाते हैं, जहां आस पास खुशियों का कोई ठिकाना (Unique Life Quotes In Hindi) नहीं होता है।

वहीं जीवन में आशाओं के पूर्ण ना होने पर हम निराश हो जाते हैं और हिम्मत हार (Positive Life Quotes In Hindi) बैठते हैं। ऐसे में यहां हम आपके लिए कुछ शानदार लाइफ कोट्स लेकर आए हैं, जिसे अपने दोस्तों, करीबियों, परिवारजनों व रिश्तेदारों के संग साझा कर आप उनके जीवन में खुशहाली भर सकते हैं व खुशी का मार्ग दिखा सकते हैं।

Life Quotes

खुद को मजबूत करने का असल मजा भी तब है, जब सारी दुनिया मिलकर आपको कमजोर करने में लगी हो।

बुरे लोग अगर सिर्फ समझने से समझ जाते, तो बांसुरी वाला कभी भी महाभारत नहीं होने देता।

Life Quotes In Hindi

अगर शब्द हैं हम तो वो पूरी भाषा है टूट गए हैं सपने, तो वो फिर भी आशा है।

खोल दे पंख मेरे कहता है परिंदा, अभी और उड़ान बाकी है, जमीन नहीं है मंजिल मेरी, अभी पूरा आसमान बाकी है।

Unique Quotes on life In Hindi

जो बदला जा सके उसे बदलिये, जो बदला न जा सके उसे स्वीकारिये और जो स्वीकारा ना जा सके, उससे दूर हो जाइए, लेकिन खुद को खुश रखिए, वह भी एक बड़ी जिम्मेदारी है।

जिंदगी में किसी से उम्मीद नहीं रखनी चाहिए, जो कि धोखा मनुष्य नहीं देता, बल्कि उनकी वो उम्मीदें धोखा देती है, जो वह दूसरों पर रखता है।

Positive Life Quotes In Hindi

मिली थी जिन्दगी किसी के काम आने के लिए पर वक्त बित रहा है, कागज के टुकड़े कमाने के लिए।

एक पल के लिए मान लेते हैं कि, किस्मत में लिखे फैसले बदला नहीं करते, लेकिन आप फैसले तो लीजिए, क्या पता किस्मत ही बदल जाए।

Life Quotes Short In Hindi

जिससे प्यार करो और उसे पा लिया जाए तो इसे किस्मत कहते है, और जो किस्मत में नहीं है फिर भी उसी से प्यार करो तो इसे मोहब्बत कहते है।

तुम्हारी यादो को रोक पाना मुश्किल है, रोते हुए दिल को मना पाना मुश्किल है, ये दिल आपको कितना याद करता है, ये आपको बता पाना मुश्किल है।

Self Quotes About Life In Hindi

कभी पीठ पीछे आपकी बात चले तो घबराना मत, क्योंकि बात तो उन्हीं की होती है, जिनमें कोई बात होती है।

मिल सके आसानी से, उसकी ख्वाहिश किसे है, ज़िद तो उसकी है, जो मुकदर में लिखा ही नहीं।

Happy Life Quotes In Hindi

हमे जो मिला है हमारे भाग्य से ज्यादा मिला है, यदि आपके पाँव में जूते नहीं हैं तो अफसोस मत कीजिए, दुनिया में कई लोगों के पास तो पाँव ही नहीं है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article