लाइफस्टाइल

बच्चा स्कूल जाने में करता है नाटक? UNICEF से सीखें ये 8 स्मार्ट पैरेंटिंग टिप्स, हमेशा हंसी-खुशी जाएंगे School

UNICEF Smart Parenting Tips: अगर आपका बच्चा हर सुबह स्कूल जाने से पहले नाटक करता है या रोता है, तो यूनिसेफ (UNICEF) के बताए ये 8 स्मार्ट पैरेंटिंग टिप्स आपके बहुत काम आ सकते हैं। इन आसान तरीकों से आप अपने बच्चे का स्कूल का डर दूर कर सकते हैं और उसे हंसी-खुशी स्कूल भेज सकते हैं। जानें वो जरूरी कदम जो हर पैरेंट को अपनाने चाहिए।

Image

UNICEF Smart Parenting Tips

UNICEF Smart Parenting Tips: हर सुबह अगर आपका बच्चा स्कूल जाने से पहले रोता है, पेट दर्द या सिरदर्द का बहाना बनाता है, तो आप अकेले नहीं हैं। ज्यादातर छोटे बच्चे स्कूल को लेकर घबराते हैं, खासकर जब वे पहली बार नर्सरी या किंडरगार्टन जाने वाले हों। लेकिन अच्छी खबर ये है कि यूनिसेफ ने कुछ ऐसे आसान और समझदारी भरे टिप्स बताए हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने बच्चे का यह डर दूर कर सकते हैं। इन स्मार्ट पैरेंटिंग टिप्स से बच्चा स्कूल जाने को लेकर उत्साहित भी होगा और कॉन्फिडेंट भी।

1. बच्चे की बातों को हल्के में न लें

जब बच्चा कहता है कि वह स्कूल नहीं जाना चाहता, तो उसे सिर्फ बहाना समझकर नजरअंदाज न करें। उसकी बात को ध्यान से सुनें, समझें कि उसे किस चीज से डर लग रहा है या वह असहज क्यों महसूस कर रहा है।

2. स्कूल की पॉजिटिव इमेज बनाएं

बच्चे से स्कूल के मजेदार अनुभवों की बात करें। जैसे वहां नए दोस्त मिलेंगे, गेम्स होंगे, कहानियां सुनने को मिलेंगी। इससे बच्चा स्कूल को एक पॉजिटिव जगह के रूप में देखना शुरू करेगा।

3. घर पर रिहर्सल करें

आप बच्चे के साथ घर पर स्कूल जैसा माहौल बनाएं। बैग पैक करना, यूनिफॉर्म पहनना, गुड मॉर्निंग कहना - इन सब चीजों को खेल-खेल में सिखाएं ताकि बच्चा उस रूटीन से घबराए नहीं।

4. पहले स्कूल विजिट कराएं

स्कूल शुरू होने से पहले बच्चे को वहां घुमा लाएं। क्लासरूम, प्ले एरिया और टीचर से मिलवाएं। जब वह स्कूल को पहचानने लगेगा, तो वहां जाने का डर भी कम होगा।

5. बाय बोलने का तरीका बदलें

आपके बच्चे को कभी भी स्कूल भेजते या उसे छोड़ते समय इमोशनल नहीं होना चाहिए। अक्सर पैरेंट्स इमोशनल होकर गले लगते हैं। बेहतर कि आप ऐसा करने के बजाए उन्हें स्माइली और शॉर्ट गुडबाय कहें। इससे बच्चा खुद को सेफ और कॉन्फिडेंट फील करता है।

6. स्कूल के बाद की मस्ती प्लान करें

जब बच्चा स्कूल से लौटे, तो उसका दिन खास बनाएं। उसकी बातें सुनें, उसके फेवरेट स्नैक दें या कोई छोटा सा गेम खेलें। इससे बच्चे को स्कूल से जुड़ी पॉजिटिव फीलिंग बनेगी।

7. फिक्स रूटीन बनाएं

बच्चे के लिए एक तय समय का रूटीन बनाएं - सोने, उठने, खाने और स्कूल जाने का। रोज़ एक जैसा रूटीन उसे सिक्योर फील कराता है और स्कूल जाना उसका हिस्सा बन जाता है।

8. आप कैसे हैं, बच्चा वैसा ही महसूस करेगा

अगर आप बच्चे के स्कूल जाने को लेकर चिंतित या परेशान दिखेंगे, तो बच्चा भी वैसा ही महसूस करेगा। इसलिए शांत और पॉजिटिव रहें। आपकी एनर्जी ही बच्चे को भरोसा और हिम्मत देगी।

पेरेंट्स रखें ध्यान

बच्चे का स्कूल न जाना एक आम स्थिति है, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं। यूनिसेफ के बताए ये आसान टिप्स अपनाकर आप बच्चे को धीरे-धीरे स्कूल के लिए तैयार कर सकते हैं। जब बच्चा खुद को सुना और समझा महसूस करता है, तो वह स्कूल को लेकर पॉजिटिव और उत्साहित होने लगता है। अब अगली बार जब बच्चा कहे "मुझे स्कूल नहीं जाना", तो आपके पास उसका स्मार्ट हल होगा।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article