लाइफस्टाइल

तुलसी की जड़ में हल्दी डालने से क्या होता है, क्या तुलसी के पौधे में हल्दी डाल सकते हैं

Turmeric for Tulsi, Tulsi Plant Care Tips: हल्दी में प्राकृतिक एंटीफंगल गुण भी होते हैं, जो मिट्टी में फंगस और कीड़ों को कम करने में मदद कर सकते हैं।

Image

तुलसी के पौधे में हल्दी डालना सही या गलत? (AI Image)

Turmeric for Tulsi Plant: लोग अपने घर पर लगी तुलसी की देखभाल का भरसक प्रयास करते हैं। कुछ लोगों की तुलसी सालोंसाल हरी रहती हैं तो कुछ की सूख जाती हैं। तुलसी को सूखने से बचाने के लिए कई तरह के उपाय किये जाते हैं। कोई तुलसी के पौधे में दही डालता है तो कोई नमक। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी के पौधे में हल्दी डालने से क्या होता है।

तुलसी की जड़ में हल्दी डालने से क्या होता है

हल्दी तुलसी के पौधे के लिए लाभकारी होती है। दरअसल हल्दी में प्राकृतिक एंटीफंगल गुण भी होते हैं, जो मिट्टी में फंगस और कीड़ों को कम करने में मदद कर सकते हैं। हालांकि बहुत ज्यादा हल्दी डालने से मिट्टी खराब हो सकती है, इसलिए इसका सीमित मात्रा में ही उपयोग करना चाहिए।

तुलसी के पौधे में हल्दी कैसे डालें

तुलसी में हल्दी डालने के लिए सबसे पहले मिट्टी को थोड़ा ढीला करें। इसके बाद एक चुटकी हल्दी को पानी में मिलाकर जड़ों के पास डालें। चाहें तो सूखी हल्दी पाउडर भी हल्की मात्रा में मिट्टी पर छिड़क सकते हैं। ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा हल्दी डालने से मिट्टी सख्त हो सकती है। हफ्ते या 15 दिन में एक बार यह उपाय करना पर्याप्त माना जाता है।

तुलसी के पेड़ में हल्दी की गांठ बांधने से क्या होता है

बहुत से लोग तुलसी के पौधे पर हल्दी की गांठ बांध देते हैं। इसका पौधे की ग्रोथ पर सीधा वैज्ञानिक प्रभाव साबित नहीं हुआ है, लेकिन आस्था के कारण लोग ऐसा करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इससे घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता बनी रहती है।

तुलसी को घना कैसे करें

तुलसी को घना बनाने के लिए समय-समय पर उसकी ऊपरी पत्तियों और मंजरी को काटते रहना चाहिए। इससे नई शाखाएं तेजी से निकलती हैं। पौधे को रोज 4-5 घंटे धूप मिलनी जरूरी है। मिट्टी में जैविक खाद जैसे गोबर खाद या केले के छिलके का पाउडर डालना भी फायदेमंद होता है। ज्यादा पानी देने से बचें, क्योंकि इससे जड़ें कमजोर हो सकती हैं।

गर्मियों में तुलसी को सूखने से कैसे बचाएं

गर्मियों में तेज धूप और गर्म हवा के कारण तुलसी जल्दी सूख सकती है। इसे बचाने के लिए पौधे को ऐसी जगह रखें जहां सुबह की धूप मिले लेकिन दोपहर की तेज धूप सीधे न पड़े। मिट्टी में नमी बनाए रखें, लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी न दें। शाम के समय हल्का पानी छिड़कने से पौधा ताजा बना रहता है। सूखी पत्तियां और मंजरी हटाते रहने से भी तुलसी स्वस्थ रहती है।

Suneet Singh
सुनीत सिंह author

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे ... और देखें

End of Article