Latest Blouse Design Photo (लेटेस्ट ब्लाउज डिजाइन फोटो): साड़ी या लहंगा पहनते समय ब्लाउज का डिज़ाइन आपकी पर्सनैलिटी को निखारने में बहुत ही अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में फेस्टिव सीजन से लेकर शादी ब्याह तो ऑफिस तक में अगर डिजाइनर साड़ी ब्लाउज वाला लुक फ्लॉन्ट करना है। तो आलिया से लेकर माधुरी, करीना तक के सबसे ट्रेंडी और वायरल साड़ी ब्लाउज लुक्स आपको काफी पसंद आने वाले हैं। इन दिनों हॉल्टर से लेकर स्क्वेयर तो स्वीटहार्ट नेक वाले ब्लाउज नेक और बैक की डिजाइन्स बहुत पॉपुलर हो रही है, इसलिए लेटेस्ट लुक के लिए आप भी झटपट अपना नाप इन, न्यू डिजाइन्स के साथ मास्टर जी को दे आएं। यहां देखें मॉडर्न लुक के लिए 5 बेस्ट ब्लाउज डिज़ाइन्स फोटो, जो आपको लेटेस्ट, ट्रेंडी लुक देंगे।
Latest Trending Blouse Back Design Photo

Madhuri Dixit Blouse Design
माधुरी दीक्षित के ब्लाउज साड़ी डिजाइन्स अक्सर ही सुर्खियों में रहते हैं। माधुरी के कलेक्शन के ये दोनों लुक्स काफी पसंद किए गए थे। लेडीज जरूर ही ऐसी पोल्का डॉट साड़ी के साथ बैलून स्लीव्स वाला ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं। तो टैसल वर्क, डिजाइनर स्लीव्स वाले दूसरे ब्लाउज का लुक भी कमाल लगेगा।

Janhvi Kapoor Blouse Design
जान्हवी कपूर इन दिनों बी टाउन की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस बनी हुई हैं। जान्हवी के देसी साड़ी वाले लुक्स हर किसी के द्वारा पसंद किे जाते हैं। ऐसे में ये सबसे ट्रेंडी स्कूप नेक ब्लाउज तो डोरी बैक ब्लाउज का डिजाइन आपके लिए भी मस्ट ट्राई है।

Hania Amir Saree Blouse Design
हानिय आमिर भी साड़ी के स्टाइलिश लुक्स फ्लॉन्ट किया करती हैं। बोट नेक फुल स्लीव्स ब्लाउज काफी सिंपल और सुंदर लुक दे रहा है। वहीं स्क्वेयर नेक ब्लाउज भी ट्रेंडी है।

Kareena Kapoor Blouse Design
करीना कपूर बेशक ही इंडस्ट्री की एवरग्रीन साड़ी क्वीन हैं। करीना का मॉडर्न हॉल्टर नेक डोरी बैक वाला ब्लाउज तो पर्ल वर्क वाला स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज बहुत कमाल का लुक दे रहा है।

Trendy Latest Blouse Design Photo
वहीं आलिया भट्ट का ये स्टोन-सीक्वेन वर्क वाला लटकन डोरी बैक वाला ब्लाउज तो ऐश्वर्या का ब्रॉड बोट वाला फुल स्लीव्स ब्लाउज भी मस्ट ट्राई है। लेटेस्ट और ट्रेंडी लुक्स के लिए गर्ल्स-लेडीज साड़ी संग जरूर ही ऐसे पैटर्न सिलवाएं, हर कोई देखता रह जाएगा।
