लाइफस्टाइल

5 Best Dupatta Designs of India: हर महिला की अलमारी में होने चाहिए ये 5 दुपट्टा डिजाइन, चौथे वाले की तो है छप्पर फाड़ डिमांड

5 Best Dupatta Designs of India (भारत के 5 बेस्ट दुपट्टा डिजाइन): सूट दुपट्टा साड़ी के बाद भारतीय महिलाओं द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला परिधान है। अगर आप भारतीय सूट दुपट्टा डिजाइन्स पसंद करती हैं। तो भारत के इन 5 बेस्ट दुपट्टा डिजाइन्स को जरूर अपने वार्डरोब में शामिल करें।

Image

Top 5 Indian dupatta designs to buy now

5 Best Dupatta Designs of India (भारत के 5 बेस्ट दुपट्टा डिजाइन): भारतीय फैशन में दुपट्टा न केवल एक कपड़ा है बल्कि संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। बेशक सूट संग दुपट्टा ओढ़ी महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लग ही जाते हैं। दुपट्टा बेशक ही महिलाओं के आउटफिट को कम्पलीट लुक देने का काम करता है। भारत में वैसे तो कई तरह के फैब्रिक, बुनाई और एम्ब्रॉयडरी वाले दुपट्टा मिलते हैं, लेकिन ये 5 दुपट्टा डिजाइन्स सबसे बेस्ट माने जाते हैं, जो हर महिला की अलमारी में होने ही चाहिए। आइए जानते हैं भारत के 5 सबसे लोकप्रिय दुपट्टा डिज़ाइन्स के बारे में, जो न केवल ट्रेडिशनल हैं बल्कि मॉडर्न फैशन में भी खास जगह बनाए हुए हैं।

भारत की बेस्ट दुपट्टा डिजाइन्स, Top 5 Types of Dupatta Designs in India

बांधनी दुपट्टा

राजस्थान और गुजरात की बांधनी या बंधेज डिज़ाइन भारतीय दुपट्टों में सबसे लोकप्रिय है। इसे टाई-डाई तकनीक से बनाया जाता है, जिसमें रंगों की चमक और डिज़ाइन की बारीकी देखते ही बनती है। बांधनी दुपट्टा न केवल पारंपरिक परिधानों के साथ, बल्कि मॉडर्न स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न ऑउटफिट्स के साथ भी खूब जचता है।

चिकनकारी दुपट्टा

उत्तर प्रदेश के लखनऊ की चिकनकारी कढ़ाई वाले दुपट्टे अपनी नाजुकता और बारीक डिज़ाइन के लिए मशहूर हैं। फूल-पत्तियों की खूबसूरत कढ़ाई वाले ये दुपट्टे सूट, साड़ी और अन्य पारंपरिक परिधानों के साथ पहने जाते हैं। चिकनकारी दुपट्टा हल्के पेस्टल रंगों में खासतौर से लोकप्रिय है।

पैचवर्क दुपट्टा

गुजरात के पैचवर्क दुपट्टे अपने मल्टीकलर और ज्यामितीय डिज़ाइन के लिए जाने जाते हैं। इन्हें अलग-अलग कपड़ों के टुकड़ों को सिलकर बनाया जाता है, जो एक अनूठा रंगीन डिजाइन बनाते हैं। ये दुपट्टे न केवल ट्रेडिशनल बल्कि मॉडर्न फैशन में भी खूब इस्तेमाल किए जाते हैं।

बनारसी दुपट्टा

उत्तर प्रदेश के बनारस का लोकप्रिय बनारसी डुपट्टा डिज़ाइन में जरी और ब्रोकेड का उपयोग होता है, जो इसे शानदार बनाता है। इसमें पारंपरिक फूल-पत्ती, बेलबूटे और मोर के नक्शे बेहद पॉपुलर हैं। बनारसी डुपट्टा रेशम या सूटन के कपड़े पर बनाया जाता है, जो इसे मुलायम और चमकदार बनाता है। इसकी बॉर्डर पर कढ़ाई और ज्यामितीय पैटर्न देखने को मिलते हैं। दुनिया भर में बनारसी दुपट्टों की खूब डिमांड रहती है।

कांथा दुपट्टा

पश्चिम बंगाल और ओडिशा की कांथा कढ़ाई वाले दुपट्टे अपनी सादगी और सुंदरता के लिए जाने जाते हैं। इन्हें हाथ से सिलकर बनाया जाता है, जिसमें साधारण सिलाई के जरिए खूबसूरत डिजाइन बनाई जाती है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article