लाइफस्टाइल

Tomato For Skin care: चेहरे पर लाना चाहते हैं निखार, ऐसे करें टमाटर का इस्तेमाल, खिल उठेगी त्वचा

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Mar 22, 2023, 08:03 PM IST

हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी स्किन ग्लो करे और चमकदार बनी रहे। इसके लिए लड़कियां तमाम तरह के केमिकल बेस्ड ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि रिजल्ट ना मिलने पर उन्हें काफी निराशा भी होती है। वहीं कई लड़कियां स्किन की देखभाल के लिए घरेलू नुस्खे अपनाती हैं जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है।

Image

स्किन के लिए टमाटर के फायदे (Source:istock)

Tomato For Skin care: हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी स्किन ग्लो करे और चमकदार बनी रहे। इसके लिए लड़कियां तमाम तरह के केमिकल बेस्ड ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि रिजल्ट ना मिलने पर उन्हें काफी निराशा भी होती है। वहीं कई लड़कियां स्किन की देखभाल के लिए घरेलू नुस्खे अपनाती हैं जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। भारतीय रसोई में आपको कई ऐसी चीजें मिल जाएंगी जिसका इस्तेमाल कर आप स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से निजात पा सकते हैं। इसी में से एक है टमाटर। जी हां टमाटर का इस्तेमाल कर स्किन को बेदाग बनाया जा सकता है। टमाटर ना केवल खाने का स्वाद बढ़ाने में कारगर है बल्कि ये स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं को भी दूर करता है। टमाटर में मौजूद विटामिन सी स्किन के दाग-धब्बों और एक्ने की परेशानी को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। इसके साथ ही ये झुर्रियों और फाइन-लाइंस की समस्या को भी दूर करता है। इसी कड़ी में आज हम आपको टमाटर फेस पैक के फायदे के बारे में हम बताने जा रहे हैं।

स्किन के लिए टमाटर के फायदे

स्किन को बनाता है रेडिएंट

टमाटर स्किन को रेडिएंट बनाने और क्लेंज करने में भी अच्छा असर दिखाता है। इसके लिए टमाटर का पेस्ट तैयार कर लें और फिर इसे चेहरे पर अप्लाई करें।

दूर करे स्किन प्रॉब्लम

एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर टमाटर स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं को दूर करता है और स्किन को ग्लोइंग बनाता है। ऐसे में इसका इस्तेमाल जरूर करें।

डेड स्किन रिमूव करे

टोमैटो फेस पैक लगाने से डेड स्किन को रिमूव करने में मदद मिलती है। इसके लिए इसका पेस्ट तैयार करें और फिर इसे फेस पर अप्लाई करें। 10-15 तक इसे चेहरे पर लगा छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

ऑयली स्किन

गर्मियों में धूप और पॉल्यूशन की वजह से स्किन ऑयली हो जाती है। इससे छुटकारा दिलाने में टमाटर फेस पैक बहुस असरदार साबित होता है।

पिंपल

पिंपल की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी टमाटर पेस पैक काफी फायदेमंद है। इसके लिए टमाटर को पीसकर एक पेस्ट तैयार करें और फिर इसे फेस पर अप्लाई करें। कुछ देर के लिए इसे चेहरे पर लगाकर छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से फेस वॉश करें।

ओपन पोर्स के लिए

चेहरे पर नज़र आने वाले ओपन पोर्स से छुटकारा पाने के लिए टमाटर फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है।

सनबर्न के लिए

गर्मियों के मौसम में तेज धूप की वजह स्किन कई बार सनबर्न का शिकार हो जाती है। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए टमाटर फेस पैक का इस्तेमाल करें।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article