लाइफस्टाइल

Tomato Achar Recipe: टमाटर का झटपट बनने वाला खट्टा-मीठा अचार, एकबार बनाएं और सालभर खाएं, यहां से नोट करें Easy Pickle Recipe

Tomato Pickle Recipe In Hindi: खाना कितना ही फीका क्यूं ना हो अचार का स्वाद खाने में एक जायका ले आता है। आपने अब तक आम, नींबू, मिर्च और भी कई तरह के अचार का टेस्ट लिया होगा लेकिन क्या आपने कभी टमाटर का अचार खाया है? यहां से आप टमाटर के अचार की रेसिपी देखकर घर पर ट्राई कर सकते हैं।

Image

tomato achar recipe in hindi

Tomato Pickle Recipe In Hindi: बोरिंग से बोरिंग खाने को भी अचार स्वादिष्ट बना देता है। अचार से खाने में अलग ही तड़का लग जाता है। वैसे तो आपने आजतक मिर्ची, कटहल, आम जैसे कई सारे अचार खाए होंगे, लेकिन आपने शायद ही कभी टमाटर का अचार ट्राई किया हो। टमाटर का खट्टा-मीठा अचार तो एकदम बेस्ट होता है। इसे लोग चटकारे लेकर खाते हैं। अगर आपको भी इस अचार को ट्राई करना हो तो आप यहां से रेसिपी देख सकते हैं। यहां टमाटर के अचार की जबरदस्त रेसिपी हिंदी में मौजूद है-

टमाटर का अचार बनाने की सामग्री-

1) टमाटर

2) हल्दी पाउडर

3) पिसी हुई सरसो

4) मेथी पाउडर

5) लाल मिर्च पाउडर

6) कटी हुई अदरक

7) करी पत्ते

8) राई

9) हींग

10) तेल

11) नमक

tomato pickle recipe by grandma

tomato pickle recipe by grandma

टमाटर का अचार बनाने की विधि-

टमाटर का चटपटा अचार बनाने के लिए सबसे पहले आपको टमाटर का अचार बनाने के लिए एक पैन में तेल गर्म करके इसमें राई का तड़का लगा दीजिए। अब इसमें अदरक डालकर इसे धीमी आंच पर 2 मिनट तक फ्राई कर लीजिए। अदरक अच्छे से फ्राई करने के बाद इसमें करी पत्ते, हींग और लाल मिर्च डालकर फ्राई कर लीजिए। अब इस मिश्रण को बर्तन में अलग से निकाल लीजिए। अब पैन में आवश्यकतानुसार तेल डालें और गैस पर गर्म कर लीजिए।

अब इसमें टमाटर और नमक डालकर इसे मिलाइएं। पैन को ढक दें और जब तक टमाटर पक ना जाए उसे तब तक पकाते रहिए। अब ऊपर से टमाटर में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, पिसी सरसों और मेथी पाउडर मिला लीजिए। इसके बाद इसमें तेल वाला मिश्रण मिला लीजिए। ध्यान रहे टमाटर से तेल अलग होने लगे तब गैस बंद कर दीजिए। अब आपका टमाटर का अचार तैयार है। अब इसे ठंडा कर लीजिए और एक जार में रखकर स्टोर कर लीजिए। अब आप इसे किसी भी खाने के साथ सर्व कर सकती हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article