लाइफस्टाइल

Hair Care Tips: सोने से पहले करें ये 5 काम, मजबूत होंगे आपके बाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2023, 02:50 PM IST

Tips for Hair Loss : सुबह उठने के बाद अगर आपको तकिए पर ढेर सारे बाल मिले तो इसका कारण आपकी कमजोर जड़ें और बालों का उलझना हो सकता है। इस स्थिति में रात में सोने से पहले आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं सोने से पहले बालों को मजबूत करने के लिए क्या करें?

Image

बालों को मजबूत करने के लिए रात के समय क्या करें?

KEY HIGHLIGHTS
  • रात के समय खोलकर न सोएं अपने बाल
  • गीला रखने से बाल सो सकते हैं कमजोर
  • रात के समय बालों में लगाएं लिक्विड सीरम

Tips for Hair Loss : हर व्यक्ति खूबसूरत और घने बालों की ख्वाहिश रखता है। खासतौर पर महिलाएं चाहती हैं कि उनके बाल मजबूत और लंबे हों, लेकिन हर व्यक्ति के बाल खूबसूरत और लंबे नहीं होते हैं। इसका कारण आधुनिक समय में बढ़ता प्रदूषण, वातावरण, खानपान और खराब लाइफस्टाइल है। इन सभी कारणों से बाल काफी ज्यादा बेजान और रूखे होने लगे हैं, जिसकी वजह से बाल टूटने की परेशानी काफी ज्यादा होती है। अगर आपके बाल काफी ज्यादा टूट रहे हैं तो इसके लिए आपको रात में कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं बालों को मजबूत करने के लिए सोने से पहले क्या करें?

बालों को मजबूत करने के लिए सोने से पहले करें ये काम

लिक्विड सीरम लगाएं

अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल रूखे और फ्रिजी न हों, तो सोने से पहले अपने बालों में लिक्विड सीरम लगाएं। सीरम लगाने से आपके बाल कम उलझते हैं, जिससे बालों के झड़ने की परेशानी भी कम होती है।

कंघी करके सोएं

बालों को टूटने से बचाने के लिए सोने से पहले बालों में अच्छी तरह से कंधी करें। ऐसा करने से आपके बाल अच्छे से सुलझ जाते हैं। वहीं, बालों की जड़ों में प्राकृतिक ऑयल रिलीज होता है, जिससे आपके बालों का रूखापन कम हो सकता है।

बालों को गीला करके न सोएं

कुछ लोग बालों को गीला करके सोते हैं। खासतौर पर गर्मियों के सीजन में कई लोगों को नहाकर सोने की आदत होती है। अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं तो इससे आपके बाल डैमेज हो सकते हैं। इसलिए कोशिश करें कि जब भी बिस्तर पर जाएं, तो उससे पहले बालों को अच्छी तरह से सूखा लें।

खोलकर न सोएं

अधिकतर लोग बालों को खोलकर सोते हैं। ऐसे करने से आपके बाल काफी ज्यादा उलझ जाते हैं, जिससे बाल टूट सकते हैं। इस स्थिति से बचने के लिए रात में सोने से पहले बालों को अच्छी तरह से बांध लें। इससे आपके बाल मजबूत होंगे।

डीप कंडीशनिंग करें

रात में सोने से पहले बालों की डीप कंडीशनिंग करें। इसके लिए आप विटामिन ई कैप्सूल इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप बालों में बादाम का तेल और कैस्टर ऑयल जैसी चीजों का भी प्रयोग कर सकते हैं। इससे आपके बाल डीप कंडीशन होते हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article