Sandalwood Oil Benefits: चंदन के तेल का प्रयोग ब्यूटी प्रोडक्ट्स के रूप में किया जाता है। यह तेल कई गुणों से भरपूर होता है। इसके इस्तेमाल से आप स्किन से लेकर बालों की कई परेशानियों को दूर कर सकते हैं। इसके अलावा चंदन तेल के कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। नियमित रूप से चंदन तेल को चेहरे पर लगाने से आप एक्ने, पिंपल्स, झुर्रियों को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं चंदन के तेल से होने वाले फायदे क्या हैं?
एक्ने और पिंपल्स को करता है दूर
चंदन के तेल के इस्तेमाल से स्किन की सूजन कम होती है, जो पिंपल्स और एक्ने की समस्याओं को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। अगर आप एक्ने और पिंपल्स को दूर करना चाहते हैं तो चंदन के तेल में थोड़ा सा हल्दी पाउडर मिक्स करके इसे अपने चेहरे पर लगाएं। इससे काफी लाभ होगा।
एक्जिमा का करे इलाज
चंदन का तेल आपकी स्किन के दाग-धब्बों को दूर करने में असरदार हो सकता है। इतना ही नहीं, इससे स्किन से चोट के निशान को भी गायब किया जा सकता है। इसके लिए चंदन के तेल को अपनी स्किन पर लगाकर करीब 12 घंटे के लिए छोड़ दें। रोजाना इस तरह मसाज करने से एक्जिमा को दूर किया जा सकता है।
एंटी-टैनिंग गुण
चंदन के तेल में एंटी-टैनिंग गुण होता है, जो आपकी स्किन से टैनिंग को दूर कर सकता है। टैनिंग की परेशानी को दूर करने के लिए चंदन के तेल में नींबू और शहद को मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। इससे टैनिंग की परेशानी दूर होगी।
बालों का झड़ना करे कम
रोजाना चंदन के तेल को बालों में लगाने से आपके झड़ते बालों की परेशानी दूर होगी। इतना ही नहीं, इस तेल के प्रयोग से सफेद बालों की समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
