Benefits of cannabis: भांग यानी कैनाबिस का नाम सुनते ही शायद आपके मन में भी इसके बारे में नकारात्मक विचार आते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हो सकते हैं। भांग एक हर्ब है, जो कई फॉर्म्स में पाई जाती है। इसमें केमिकल्स होते हैं, जिन्हें कैनाबिनोइड्स कहा जाता है। यह सेंट्रल नर्वस सिस्टम पर अपना प्रभाव डालते हैं। कैनाबिनोइड्स इस पौधे के पत्तों और फूलों में बहुत अधिक होता है व हर्ब के पार्ट्स का इस्तेमाल दवाईयों को बनाने में किया जाता है। कुछ लोग मेडिसिनल पर्पस के लिए इसे इंहेल भी करते हैं। जी मिचलाना, ग्लूकोमा, भूख बढ़ाने आदि के लिए भी इसका इस्तेमाल होता है। आइए जानते हैं कि भांग के अन्य हेल्थ बेनिफिट्स क्या हैं?
भाग के हेल्थ बेनिफिट्स कौन से हैं?
कानूनी और स्वास्थ्य के नजरिए से भांग एक विवादास्पद विषयों में से एक है। हालांकि, इसमें हेल्थ बेनिफिट्स को लेकर अभी रिसर्च की जानी जरूरी है। लेकिन, इसके कुछ फायदे इस प्रकार हो सकते हैं:
पेन मैनेजमेंट- भांग में मौजूद कैनाबिनोइड्स दर्द को कम करने में सहायक होता है। जिससे क्रॉनिक पेन का कारण बनने वाली कंडीशंस के उपचार में इसे लाभदायक माना गया है जैसे आर्थराइटिस, माइग्रेन आदि।
सूजन को करे कम- ऐसा माना गया है कि भांग सूजन को कम करने में मदद करती है। यह कई इंफ्लेमेटरी कंडिशंस में फायदेमंद मानी गई है जैसे क्रोहन'स डिजीज, इरिटेबल, बाउल सिंड्रोम आदि।
न्यूरोलॉजिकल और मेंटल डिसऑर्डर्स- लिम्बिक सिस्टम पर इसके प्रभाव के कारण, डॉक्टर कभी-कभी कुछ न्यूरोलॉजिकल और मेंटल हेल्थ कंडिशंस स्वास्थ्य स्थितियों के इलाज के लिए भांग की सलाह दे सकते हैं जैसे एंजाइटी, मल्टीप्ल स्क्लेरोसिस, पार्किसन'स डिजीज आदि।
स्लीप मैनेजमेंट- भांग के रिलैक्सिंग इफेक्ट्स के कारण स्लीप डिसऑर्डर्स जैसे इंसोम्निया को सुधारने में मदद मिलती है। इसके इस्तेमाल से दर्द कम होती है इससे भी नींद सही से आती है।
जैसा कि पहले ही बताया गया है कि भांग के फायदों के बारे में अभी और रिसर्च की जानी जरूरी है। इसके कई साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। इसलिए, इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें और कोई भी समस्या होने पर तुरंत मेडिकल हेल्प लें।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
