चेहरा दिखेगा प्यारा-प्यारा बस एलोवेरा में मिलाकर लगा लें ये चीजें, ग्लोइंग स्किन के लिए रामबाण
- Authored by: अवनी बागरोला
- Updated Jan 27, 2026, 06:39 AM IST
चेहरे के लिए एलोवेरा के फायदे Aloe Vera For Skin: सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन के लिए देसी एलोवेरा लगाना बहुत ही रामबाण हो सकता है। वहीं जब आप एलोवेरा में कुछ खास चीजें मिलाकर लगाएं, तो फिर तो चेहरा बेशक ही एकदम चांद सा चमकने लगेगा। देखें चेहरे पर ग्वारपाठा कैसे लगाएं, एलोवेरा के फायदे।
Aloevera For Face
चेहरे के लिए एलोवेरा के फायदे Aloe Vera For Skin: मुलायम और ग्लोइंग स्किन के लिए लोग कई तरह के महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि ये प्रोडक्ट्स आपकी स्किन के लिए हानिकारक हो सकते हैं और नेचुरल निखार देने में असमर्थ भी। ऐसे में अगर आप प्राकृतिक सुंदरता पाना चाहते हैं, तो देसी एलोवेरा आपके लिए बेस्ट हो सकता है। ग्वापाठा में कई सारे प्राकृतिक तत्व होते हैं, जो आपकी स्किन को अंदर से निखार पहुंचाते हैं। एलोवेरा का जेल तो आपकी त्वचा के लिए रामबाण होता ही है, वहीं अगर इसके साथ आप रसोई में रखी हुई कुछ और देसी चीजें मिलाकर लगा लें। तो स्किन का ग्लो और भी ज्यादा बढ़ सकता है। यहां देखें आखिर एलोवेरा को कैसे लगाना चाहिए, और इसके फायदे क्या क्या हैं -
एलोवेरा लगाने के फायदे क्या क्या होते हैं
अगर आप रोज नियमित रूप से अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाते हैं। तो इससे बेशक ही आपके चेहरे के दाग धब्बे तो कील मुंहासे दूर हो जाएंगे। ग्वारपाठा में 75 से अधिक पोषक तत्व होते हैं, जिसमें मुख्य रूप से विटामिन (A, C, E, B12), खनिज (जिंक, कैल्शियम, मैग्नीशियम), एंजाइम, और अमीनो एसिड शामिल होते हैं। इसमें पॉलीसैकेराइड्स, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीसेप्टिक यौगिक (जैसे एलोइन) भी होते हैं जो त्वचा, बालों और पाचन के लिए बेहद फायदेमंद हैं।
एलोवेरा में क्या मिलाकर लगाएं
एलोवेरा में कुछ खास चीजें मिलाकर लगाने से आपकी स्किन को दुगना फायदा मिल सकता है। अगर आप भी डबल ग्लो चाहते हैं, तो ये वाली चीजें मिक्स करके लगा सकते हैं -
एलोवेरा और गुलाब जल
एलोवेरा के जेल के साथ अगर आप गुलाब जल मिलाकर लगाएंंगे तो आपकी स्किन बहुत ही ज्यादा ग्लो करने लगेंगी। ये वाला कॉम्बिनेशन स्किन के लिए बहुत ही ज्यादा रिफ्रेशिंग होता है। इसे आप रात को चेहरे पर लगाकर रखेंगे तो बेस्ट रहेगा।
एलोवेरा और शहद
अगर आप चेहरे पर एलोवेरा और शहद मिलाकर लगाएंगे तो बहुत ही ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इस मिश्रण से त्वचा को नमी मिलती है, वहीं इससे मुंहासे और दाग धब्बे भी ठीक होते हैं। यह मिश्रण त्वचा की रंगत सुधारता है और प्राकृतिक निखार लाता है, जिससे त्वचा चमकदार दिखती है। वहीं अगर आप स्किन को एक्सफोलिएट करना चाहते हैं, तो भी ये वाला मिश्रण स्किन पर लगा सकते हैं।
एलोवेरा और नारियल तेल
एलोवेरा और नारियल तेल चेहरे की त्वचा को गहराई से नमी देकर सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाते हैं। यह मिश्रण ड्रायनेस, जलन और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करता है।
जरूर ही आपको ये वाली देसी चीजें मिलाकर अपने चेहरे पर लगानी ही चाहिए।
नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल