लाइफस्टाइल

Relationship Mistakes: इन गलतियों की वजह से रिश्ता हो जाता है बोरिंग, तुरंत बदलें ये आदतें वरना भाग जाएगी गर्लफ्रेंड

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Mar 22, 2023, 04:04 PM IST

रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव आना बहुत आम बात है। ये रिश्ते को मैच्‍योर बनाने का काम करते हैं। वो कहावत तो आपने बहुत सुनी होगी कि जहां प्यार होता है वहां तकरार भी होता है। ये कहावत बिल्कुल सही है। किसी भी रिश्ते में दोनों चीजें होना बेहद जरूरी है।

Image

इन गलतियों की वजह से रिश्ता हो जाता है बोरिंग (Source:istock)

Relationship Mistakes: रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव आना बहुत आम बात है। ये रिश्ते को मैच्‍योर बनाने का काम करते हैं। वो कहावत तो आपने बहुत सुनी होगी कि जहां प्यार होता है वहां तकरार भी होता है। ये कहावत बिल्कुल सही है। किसी भी रिश्ते में दोनों चीजें होना बेहद जरूरी है। सुख दुख, प्‍यार, मनमुटाव, ये सारी चीजें एक बेहतर रिश्‍ते के लिए बेहद जरूरी है। अगर ये सारी चीजें रिलेशन में ना हो तो रिश्ता बोरिंग हो जाता है। कई बार खुद की गलतियों की वजह से भी रिश्ता बोरिंग हो जाता है। अगर आपको लगने लगे कि आपके रिश्ते में कुछ भी नहीं बचा है तो ये इस बात का संकेत है कि आपका रिश्ता बोरिंग हो चुका है। ऐसे में अगर आप अपने रिश्ते को बोरिंग नहीं बनाना चाहते हैं तो इन गलियों को करने से बचें।

इन वजहों से बोरिंग हो जाता है रिश्ता

रोमांच का अभाव

अगर आपने जीवन में रोमांस की कमी है तो ये आपके रिश्ते को भी बोरिंग बना देगी। ऐसे में इस बात का बहुत खास ध्यान रखें कि पार्टनर के साथ कभी भी रोमांच का अभाव ना हो। कोशिश करें कि अपने पार्टनर के साथ यादगार पल बिताएं। ऐसा करने से रिलेशन को बोरिंग होने से बचाया जा सकता है और साथ ही रिश्ते में मिठास आती है।

कोशिश ना करना

अगर आपको ये लग रहा है कि आपका रिश्ता बोरिंग हो गया है और रिश्ते में कुछ नहीं बचा है तो इसे इंट्रेस्टिंग बनाने की कोशिश करें। इसके लिए पार्टनर से खुलकर बात करें या फिर अपने पार्टनर के साथ कोई ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

खुद के लिए निकालें समय

रिलेशनशिप में रहते हुए कई लोग खुद के लिए समय निकालना भूल जाते हैं। अगर आप खुद के लिए समय नहीं निकालेंगे तो रिश्ते को भी बेहतर तरीके से नहीं चला पाएंगे। ऐसे में बेहतर रिलेशन के लिए पर्सनल स्‍पेस जरूर निकाले।

रिश्ते को बनाएं कंफर्टेबल

अगर आपका रिश्ता सिर्फ और सिर्फ फॉरमैलिटी का बच गया है तो समझ जाएं कि आपका रिश्ता बोरिंग हो गया है। ऐसे में रिश्ते में फॉरमैलिटी ना आने दें।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article