लाइफस्टाइल

Aaj ka Suvichar: एक छोटे फैसले से होती है हर बदलाव की शुरुआत, पढ़े आज का सुविचार

Aaj ka Suvichar: आज का सुविचार हमें कामयाबी का सबसे बड़ा राज सिखाता है। जिंदगी में सपने देखना अच्छी बात है, लेकिन सपनों को पूरा करने के लिए कदम बढ़ाना उससे भी ज्यादा जरूरी है।

Image

पढ़े आज का सुविचार

Aaj ka Suvichar: जीवन में ऐसा पल लगभग सभी के साथ आता है जब उन्हें लगता है कि अब कुछ नहीं हो सकता है और जीवन में चारों तरफ सिर्फ अंधेरा ही अंधेरा है। ऐसे में एक अच्छा विचार (Today Suvichar) ना केवल आपको मोटिवेट करता है बल्कि अंदर से मजबूत भी बनाता है। उदासी के बीच आपको नई किरण मिल सके इसके लिए हम आपके साथ सुविचार शेयर करते हैं। इसी कड़ी में हमारा आज का सुविचार है-

'सिर्फ खड़े होकर पानी देखने से आप नदी नहीं पार कर सकते।'

सिर्फ सोचने से नहीं, करने से बदलती है जिंदगी

जिंदगी में बड़े-बड़े सपने तो सभी लोग देखते हैं लेकिन कुछ ही लोग ऐसे होते हैं जो खुद को पहले से बेहतर बनाने पर फोकस रखते हैं। सिर्फ सोचते रहना और सही समय का इंतजार करना एक ऐसी चीज है जो अक्सर लोगों को उनकी मंजिल से दूर रख देती है। सफलता की शुरुआत सिर्फ सोचते रहने से नहीं होती बल्कि ये उस दिन होती है जब इंसान पहला कदम उठाने की हिम्मत करता है। बिना शुरुआत किए आप कुछ नहीं कर सकते हैं।

सिर्फ योजना बनाना काफी नहीं

योजना बनाना सफलता का हिस्सा हो सकती है लेकिन अगर सारी जिंदगी आप सिर्फ प्लान ही बनाते रहेंगे तो आपके हाथ निराशा लगना तय है। उदाहरण के लिए कई लोग नई भाषा सीखने, फिटनेस शुरू करने या नया बिजनेस शुरू करने की बातें तो करते हैं, लेकिन शुरुआत कभी नहीं करते। इस बात को अपने दिमाग में अच्छी तरह बिठा लें कि अधूरी शुरुआत भी उस परफेक्ट प्लान से बेहतर होती है जो कभी शुरू ही न हो।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: बच्चों में पेंसिल चबाने की आदत कैसे छुड़ाएं

अगर आपको आज का यह सुविचार पसंद आया हो तो पढ़ें इसी तरह के कुछ और प्रेरक विचार:

1- सपने तभी पूरे होते हैं, जब कदम मंजिल की ओर बढ़ते हैं।

2- जो शुरुआत करने का साहस रखते हैं, वही सफलता का स्वाद चखते हैं।

3- मंजिल उनका इंतजार करती है, जो रास्ते पर चलने का फैसला करते हैं।

4- सोच से नहीं, रोज किए गए प्रयास से जिंदगी बदलती है।

5- डर के आगे नहीं, कदम के आगे सफलता मिलती है।

6- हर बड़ा बदलाव छोटे-छोटे प्रयासों की देन होता है।

7- कामयाबी चाहने से नहीं, उसके लिए मेहनत करने से मिलती है।

8- आज उठाया गया छोटा कदम, कल बड़ी सफलता बन सकता है।

9- जो लोग बहाने छोड़ देते हैं, वही इतिहास लिखते हैं।

10- इंतजार करने वाले मौके ढूंढ़ते हैं, मेहनत करने वाले मौके बना लेते हैं।

आज ही शुरुआत करने पर फोकस करें हर चीज को कल पर टालने की आदत से बचें क्योंकि हर बड़ी सफलता की नींव एक छोटे कदम से ही रखी जाती है। अगर आप चाहें तो ये प्रेरक सुविचार अपने दोस्तों और करीबियों के साथ भी शेयर कर सकत हैं। इन्हें आप अपने सोशल मीडिया के जरिये भी पोस्ट कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article