वेब सीरीज

Exclusive: 'वो सिर्फ उनके लिए खेल रहे हैं' हर्षद चोपड़ा-शिवांगी जोशी की दोस्ती पर Sufi Motiwala का रिएक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 2, 2026, 08:38 AM IST

Sufi Motiwala on Harshad Chopda: लॉक अप 2 में रिश्तों और रणनीति को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। अब सूफी मोतीवाला ने हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी की दोस्ती पर खुलकर बात की है।

Image

सूफी मोतीवाला ने दिया ये रिएक्शन (Image Source: AI)

Sufi Motiwala on Harshad Chopda: लॉक अप 2 (Lock Upp 2) जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे शो के अंदर बनने वाले रिश्ते और कंटेस्टेंट्स की रणनीति भी चर्चा का विषय बनती जा रही है। हर एपिसोड के बाद सोशल मीडिया पर नए-नए मुद्दों पर बहस देखने को मिल रही है। अब शो के कंटेस्टेंट सूफी मोतीवाला (Sufi Motiwala) के एक बयान ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। उन्होंने शो में हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) और शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) की बढ़ती नजदीकियों और गेम को लेकर अपनी राय रखी है। उनका यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों स्टार्स के फैंस के बीच भी चर्चा तेज हो गई है।

हर्षद और शिवांगी की दोस्ती पर क्या बोले सूफी?

Zoom के इंटरव्यू में सूफी ने एक्टर हर्षद चोपड़ा के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की। पहले सीजन में उन्हें एलिमिनेशन के लिए उनके खिलाफ खड़ा किया गया था। फैशन कमेंटेटर ने स्टार के बारे में अपनी राय शेयर करते हुए कहा, 'मुझे लगता है वो अच्छे इंसान हैं। मुझे लगता है उन्हें थोड़ा गलत समझा गया है। लोगों ने उन्हें कबीर सिंह जैसा बना दिया, ऐसा दोस्त किसे पसंद नहीं आएगा? मुझे ऐसा दोस्त बहुत पसंद आएगा जो सिर्फ मेरे लिए लड़ता रहे। मुझे लगता है वो बहुत अच्छे इंसान हैं। घर में उनकी दोस्ती के अलावा मैं ये नहीं कहूंगी कि वो किसी के बेस्ट फ्रेंड थे, वो सबके साथ अच्छे से पेश आते थे। किसी एक व्यक्ति को भी उनसे कोई शिकायत नहीं थी। मुझे लगा वो बहुत चिल हैं।'

शिवांगी को लेकर दिया ये रिएक्शन

हर्षद और शिवांगी पिछले साल टीवी ड्रामा सीरीज बड़े अच्छे लगते हैं 4 में साथ थे। हालांकि सूफी ने आगे कहा, 'मुझे लगता है वो सिर्फ शिवांगी के लिए खेल रहे थे। मुझे नहीं लगता ये लवर वाली बात भी है। जब दो बेस्ट फ्रेंड होते हैं और एक को कोई चीज ज्यादा चाहिए होती है और दूसरे को कम। शायद हर्षद जानते हैं कि शिवांगी शो में रहना उनसे ज्यादा चाहती हैं, इसलिए वो ये सब उनके लिए कर रहे हैं। हमें नहीं पता उनके दिमाग में क्या चल रहा है। मैं लोगों पर जजमेंट नहीं लगाना चाहती, मैं अच्छी लड़की हूं।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article