लाइफस्टाइल

आलू-प्याज नहीं बारिश में चाय संग बनाएं तीखे टमाटर ठेचा पकोड़ा, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे

बारिश के मौसम में अगर चाय के साथ कुछ नया और चटपटा खाने का मन है, तो टमाटर ठेचा पकोड़ा बेहतरीन विकल्प है। इसे घर में कम समय और आसान सामग्री से झटपट तैयार किया जा सकता है।

Image

Tomato Thecha Pakoda Recipe in Hindi

बारिश की फुहारें, ठंडी हवा और हाथ में गर्म चाय का कप, ऐसे मौसम में कुछ कुरकुरा और मसालेदार खाने का मन अपने आप करने लगता है। अगर आप हर बार आलू, प्याज या पालक के पकोड़े बनाकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार टमाटर ठेचा पकोड़ा जरूर ट्राई करें। टमाटर की हल्की खटास, हरी मिर्च और लहसुन के तीखे स्वाद के साथ तैयार होने वाला यह पकोड़ा स्वाद में अलग और बेहद मजेदार लगता है।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - नोनी घी क्या होता है, देसी घी से कैसे है अलग

खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत या महंगी सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती। घर में मौजूद कुछ सामान्य चीजों से यह रेसिपी कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है। अगर शाम की चाय को थोड़ा खास बनाना चाहते हैं, तो यह टमाटर ठेचा पकोड़ा की आसान रेसिपी आपके काम आएगी।

सामग्री

2 बड़े टमाटर

1 कप बेसन

2-3 हरी मिर्च

5-6 लहसुन की कलियां

1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

½ छोटा चम्मच हल्दी

½ छोटा चम्मच अजवाइन

नमक स्वादानुसार

बारीक कटा हरा धनिया

तलने के लिए तेल

ऐसे बनाएं टमाटर ठेचा

सबसे पहले हरी मिर्च, लहसुन और थोड़ा नमक डालकर मोटा-मोटा कूट लें। यही मिश्रण ठेचा कहलाता है और रेसिपी का सबसे खास स्वाद इसी से आता है। कई लोग इसमें मूंगफली भी डालते हैं।

पकोड़े की तैयारी

एक बर्तन में बेसन, हल्दी, लाल मिर्च, अजवाइन और नमक डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें। इसमें तैयार किया हुआ ठेचा और हरा धनिया मिला दें। अब टमाटरों को मोटे गोल स्लाइस में काटें। हर स्लाइस को बेसन के घोल में अच्छी तरह डुबोएं।

सुनहरा होने तक तलें

कढ़ाही में तेल गर्म करें और एक-एक करके टमाटर के स्लाइस डालें। इन्हें मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें। आप इसे तेल में तलने के बजाय अगर हेल्दी ऑप्शन चाहते हैं, तो एयर फ्रायर का भी यूज कर सकते हैं।

परोसने का तरीका

गरमागरम टमाटर ठेचा पकोड़ों को हरी चटनी, टमाटर सॉस या मसाला चाय के साथ परोसें। ऊपर से थोड़ा चाट मसाला छिड़क दें, तो स्वाद और भी बढ़ जाएगा।

जरूर ही इस हल्की बारिश वाले मौसम में आपको भी एक बार तो ये एकदम यूनीक और वायरल टमाटर ठेचा पकोड़ा की रेसिपी को ट्राय करना ही चाहिए। जरूर ही ये डिश हर किसी को काफी पसंद आने वाली है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article