लाइफस्टाइल

तमन्ना भाटिया ने कौन से सिल्क की साड़ी पहनी? शायद ही सुना होगा नाम, बेहद खास है ये सिल्क

एक हालिया शादी के लिए पहुंची तमन्ना भाटिया का वेडिंग गेस्ट वाला साड़ी लुक काफी वायरल हुआ है। तमन्ना ने खास सिल्क की साड़ी पहनी थी। लेकिन ये अलग तरह का सिल्क था। देखें इस सिल्क की खासियत।

Image

Tamannaah Bhatia Matka silk saree

हाल ही में तमन्ना भाटिया अपने बेहद सिंपल और एलिगेंट ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। उन्होंने ऑफ-व्हाइट रंग की मटका सिल्क साड़ी पहनी, जिसमें बिना ज्यादा चमक-दमक के भी उनका अंदाज बेहद खूबसूरत लग रहा था। साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज पहना। ब्लाउज का डीप बैक डिजाइन पूरे लुक में मॉडर्न टच जोड़ रहा था।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - नौ गज की साड़ी में सजीं Shraddha Kapoor

उन्होंने भारी गहनों की जगह सिर्फ मोतियों का नेकलेस, छोटे ईयररिंग्स और हल्की चूड़ियां चुनीं। बालों का स्लीक लो बन और सॉफ्ट मेकअप उनकी सादगी को और उभार रहा था। अगर आपने भी पहली बार मटका सिल्क का नाम सुना है, तो यहां पढ़ें कि आखिर यह फैब्रिक क्या होता है और इसे इतना खास क्यों माना जाता है। साथ ही साथ आप इसको कैसे और कहां स्टाइल कर सकती हैं।

क्या होता है मटका सिल्क?

मटका सिल्क एक खास तरह का हाथ से बुना हुआ सिल्क फैब्रिक है। इसे मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल और कुछ अन्य पूर्वी राज्यों में तैयार किया जाता है। इस कपड़े की बुनाई में रेशम के ऐसे धागों का इस्तेमाल किया जाता है जो नॉर्मल सिल्क की तुलना में थोड़े मोटे होते हैं। यही वजह है कि इसका टेक्सचर हल्का रफ दिखाई देता है, लेकिन पहनने पर यह बेहद क्लासी और शाही लुक देता है।

सिंपल लेकिन रॉयल

मटका सिल्क की सबसे बड़ी खासियत इसकी सादगी है। इसमें ज्यादा चमक नहीं होती, फिर भी यह बेहद एलिगेंट नजर आता है। यही कारण है कि जो लोग हल्का और क्लासिक लुक पसंद करते हैं, उनके बीच यह फैब्रिक काफी लोकप्रिय है।

हर मौसम में पहनने के लिए बढ़िया

दूसरे सिल्क फैब्रिक की तुलना में मटका सिल्क थोड़ा ज्यादा सांस लेने वाला यानी ब्रीदेबल माना जाता है। इसलिए इसे लंबे समय तक पहनना आसान रहता है। त्योहार, पूजा, फैमिली फंक्शन या डे-टाइम इवेंट्स में यह आरामदायक ऑप्शन बन सकता है।

मटका सिल्क की कई साड़ियां हाथ से बुनी जाती हैं। इसलिए हर साड़ी की अपनी अलग पहचान होती है। यही वजह है कि हैंडलूम और पारंपरिक बुनाई पसंद करने वाले लोग इसे खास महत्व देते हैं। अगर आप ऐसी साड़ी चाहती हैं जो एक साथ सादगी और शाही अंदाज दोनों दिखाए, तो मटका सिल्क अच्छा विकल्प हो सकता है। तमन्ना भाटिया का यह लुक भी आप आसानी से रिक्रिएट कर सकती हैं।

Avni Bagrola
अवनि बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article