भारतीय पारंपरिक पहनावे की खूबसूरती तब और निखर जाती है, ऐसा ही कुछ श्रद्धा कपूर के ट्रेडिशनल मराठी लुक में भी देखने को मिला है। श्रद्धा अपनी नई फिल्म के टीजर में मराठी साड़ी पहन बेहद सुंदर लगीं। सामने आई तस्वीरों में उन्होने नौवारी साड़ी पहनकर लावणी किया। उनका यह अंदाज न सिर्फ महाराष्ट्र की संस्कृति की झलक दिखाता है, बल्कि ट्रेडिशनल इंडियन फैशन प्रेमियों को भी खूब पसंद आ रहा है। साड़ी पहनने का तरीका, गहनों का चुनाव, हेयरस्टाइल और मेकअप- हर छोटी-बड़ी डिटेल इस लुक को खास बना रही है। यही वजह है कि श्रद्धा का यह ट्रेडिशनल अवतार इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - तलाक लेंगे गौरव-आकांक्षा, 10 साल पुरानी शादी की फोटोज वायरल
नौवारी साड़ी ने बढ़ाई शान
श्रद्धा ने नौ गज की पारंपरिक महाराष्ट्रीयन साड़ी नौवारी को बिल्कुल क्लासिक अंदाज में ड्रेप किया है। टीजर तो कुछ वायरल फोटोज में श्रद्धा नीली तो पीले रंग की बनारसी स्टाइल वाली हैवी जरी वर्क वाली नौवारी साड़ियों में नजर आ रही हैं। जिनको एक नजर देखते ही रॉयल फील आ रही है।
बैकलेस ब्लाउज
पहले लुक में उनका लाल रंग का बैकलेस ब्लाउज सबसे ज्यादा ध्यान खींचता है। ब्लाउज की डोरी वाली डिजाइन और भारी कढ़ाई इसे बेहद आकर्षक बना रही है। वहीं दूसरे लुक में गोल्डन ब्लाउज को साड़ी के साथ बेहद खूबसूरती से मैच किया गया है। दोनों ब्लाउज पारंपरिक होने के साथ मॉडर्न स्टाइल का भी अहसास कराते हैं।
महाराष्ट्रीयन ज्वेलरी ने बढ़ाया चार्म
श्रद्धा ने अपने लुक को पूरा करने के लिए पारंपरिक महाराष्ट्रीयन ज्वेलरी चुनी है। चौड़ा चोकर, लेयर्ड नेकपीस, बड़ी नथ, कमरबंद, झुमके और कांच की चूड़ियां उनके पूरे लुक को और भी आकर्षक बना रही हैं। गहनों की वजह से साड़ी का पारंपरिक अंदाज और ज्यादा उभरकर सामने आता है।
हेयरस्टाइल में दिखी ट्रेडिशनल खूबसूरती
उनका हेयरस्टाइल भी इस लुक की बड़ी खासियत है। बालों को लो बन में बांधकर उसमें गजरा और लाल फूल लगाए गए हैं। साथ ही सुनहरे हेयर एक्सेसरीज हेयरस्टाइल को और खूबसूरत बना रहे हैं।
मेकअप रखा सॉफ्ट
श्रद्धा ने बहुत ज्यादा हैवी मेकअप की बजाय नैचुरल बेस चुना है। बड़ी बिंदी, काजल लगी आंखें, हल्का आई मेकअप और न्यूड लिप्स उनके चेहरे की खूबसूरती को निखार रहे हैं। यह मेकअप ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ पूरी तरह बैलेंस कर रहा है।
