Swami Vivekananda Motivational Quotes in Hindi: 4 जुलाई, 1902..यह वह तारीख है जिस दिन स्वामी विवेकानंद का शरीर मौन (Swami Vivekanand Death Anniversary) हो गया था। इस तारीख पर भले हमने एक पुण्य आत्मा को खो दिया था लेकिन उनकी आत्मा आज भी करोड़ों युवाओं के भीतर जाग रही है 'उठो, जागो और लक्ष्य तक रुको मत' की पुकार बनकर। अपने विचारों की अमर ज्योति जलाने वाले स्वामी विवेकानंद की आवाज़ में वेदों की गूंज थी और दृष्टि में भारत का नवजागरण। उनके विचार सिर्फ किताबों में नहीं, हर उस हृदय में धड़कते हैं जो साहस, सेवा और सत्य की राह पर चलता है। वे संन्यासी होकर भी कर्मयोगी थे, जिन्होंने भारत को आत्मबोध और आत्मगौरव का आईना दिखाया। आज उनकी पुण्यतिथि आइए डालते हैं उनके कुछ अनमोन विचारों पर एक नजर:
Swami Vivekanand Quotes | Swami Vivekanand Inspirational Thoughts
1. उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए।
2. तुम्हें अंदर से सीखना होगा। कोई तुम्हें सिखा नहीं सकता, कोई तुम्हें आध्यात्मिक नहीं बना सकता। तुम्हारी आत्मा के सिवा कोई गुरु नहीं।
3. बाहरी स्वच्छता से पहले, आंतरिक शुद्धता आवश्यक है।
4. सपने वो नहीं जो आप नींद में देखते हैं, सपने वो हैं जो आपको सोने नहीं देते।
5. एक विचार को लो, उसी विचार को अपना जीवन बना लो। उसी के बारे में सोचो, उसी का सपना देखो। उसी विचार को मस्तिष्क, मांसपेशियों, नसों, शरीर के हर भाग में ढाल दो।
स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार
6. निष्क्रियता मृत्यु है। सक्रियता जीवन है।
7. जो कुछ भी तुम सोचते हो, वही बन जाते हो। खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है।
8. संभव की सीमा जानने का केवल एक ही तरीका है – असंभव से आगे निकल जाना।
9. तुम दुनिया में सबसे अच्छे बन सकते हो, बस विश्वास और साहस चाहिए।
10. तुम्हारे विचार ही तुम्हारी तक़दीर बनाते हैं।
स्वामी विवेकानंद के प्रेरक विचार
11. डर को मत मानो, जो डरता है वो मरता है।
12. सच्चा धर्म वही है जो आत्मा को ऊंचा उठाए।
13. समस्त शक्ति तुम्हारे भीतर ही है, तुम कुछ भी कर सकते हो।
14. स्वार्थ ही बंधन है, निःस्वार्थ ही मुक्ति है।
15. आदर्श, निष्ठा, साहस - अगर ये तुम्हारे साथ हैं, तो असफलता नामुमकिन है।
उम्मीद करते हैं स्वामी विवेकानंद के ये विचार आपको जरूर प्रेरित करेंगे। अगर स्वामी विवेकानंद के ये मोटिवेशनल कोट्स आपको पसंग आए हों तो आज उनकी पुण्यतिथि पर आप इन्हें अपने सोशळ मीडिया अकाउंट्स से भी शेयर कर सकत हैं।
