लाइफस्टाइल

Sunglasses Day: बस गमछा-चुन्नी बांधकर नहीं होगा UV किरणों से बचाव, जानें सनग्लास लगाना क्यों है जरूरी, कौन से सनग्लासेस बेस्ट होते हैं

धूप से बचने के लिए केवल गमछा या चुन्नी काफी नहीं है। तेज UV किरणें आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। जानिए सनग्लास पहनना क्यों जरूरी है और खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Image

Sunglasses Day Sabse ache sunglasses kaun se hai

गर्मी हो या बरसात, सूरज की UV किरणें लगभग हर मौसम में हमारी आंखों पर असर डालती हैं। कई लोग धूप में निकलते समय सिर और चेहरे को गमछे या चुन्नी से ढक लेते हैं और सोचते हैं कि इससे पूरी सुरक्षा मिल जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं है, कपड़ा चेहरे को धूल और धूप से कुछ हद तक बचा सकता है, लेकिन आंखों को UV किरणों से पूरी सुरक्षा नहीं देता।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - क्यों बॉलीवुड की बार्बी हैं कैटरीना कैफ ?

लंबे समय तक तेज धूप में रहने से आंखों में जलन, पानी आना, धुंधला दिखना और तो आगे चलकर कुछ गंभीर आंखों की समस्याओं का खतरा भी बढ़ सकता है। ऐसे में सही क्वालिटी वाले सनग्लास पहनना सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि आंखों के लिए भी जरूरी है। देखें सनग्लास क्यों जरूरी हैं और इन्हें खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए।

सनग्लास पहनना क्यों जरूरी है?

धूप की तेज किरणें आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। लंबे समय तक बिना किसी प्रकार के प्रोटेक्शन के धूप में रहने से आंखों में जलन, सूखापन, रोशनी से परेशानी और आंखों में खिंचाव महसूस हो सकता है। ऐसे में सही सनग्लास इन समस्याओं का खतरा कम करने में मदद करते हैं।

कैसे चुनें सही सनग्लास?

  • हमेशा 100% UVA और UVB प्रोटेक्शन वाले सनग्लास चुनें।
  • केवल गहरे रंग का कांच देखकर चश्मा न खरीदें।
  • ऐसा फ्रेम लें जो आंखों के किनारों को भी अच्छी तरह कवर करे।
  • अच्छी क्वालिटी वाले और भरोसे वाली ब्रांड का चश्मा चुनें।
  • चेहरे के आकार के अनुसार आरामदायक फ्रेम खरीदें।

किसे सबसे ज्यादा जरूरत होती है?

जो लोग रोज धूप में काम करते हैं, बाइक या स्कूटर चलाते हैं, ट्रेवल करते हैं, खेलते हैं या लंबे समय तक बाहर रहते हैं। तो उन्हें तो सनग्लास जरूर ही पहनने चाहिए। इस तेज चुभती हुई गर्मी में सनग्लास के साथ चौड़ी टोपी या कैप पहनना भी जरूरी है। आंखों में जलन, दर्द या धुंधला दिखने जैसी समस्या कुछ हद तक अच्छा चश्मा पहनने से दूर हो सकती हैं। तो आप भी अगली बार गर्मी में बाहर जाएं, तो सनग्लास जरूर ही पहनकर जाएं।

Avni Bagrola
अवनि बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article