Corn Pakoda Recipe (कॉर्न पकोड़ा रेसिपी इन हिंदी): रविवार की आराम भरी शाम को और स्पेशल बनाना है और घरवालों को कुछ ही ज्यादा टेस्टी खिलाने का मन है। तो बारिश वाली इस सुहानी शाम में स्वादिष्ट और क्रंची सीजन के स्पेशल कॉर्न के पकोड़े बनाना बेस्ट है। देखें घर पर परफेक्ट बेसन और भुट्टे के भजिए कैसे बनाते हैं। ये रही क्रिस्पी और मसालेदार कॉर्न पकोड़ों की रेसिपी हिंदी में, जिसे स्टेप बाय स्टेप फॉलों कर आप चाय के साथ एन्जॉय करने के लिए लजीज स्नैक्स तैयार कर लेंगे।
सामग्री
- 1 कप उबला हुआ मकई
- 1 कप बेसन
- 2 बड़े चम्मच चावल का आटा
- 1 हरी मिर्च
- 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा
- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
- 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
- स्वादानुसार नमक
- तेल
कॉर्न पकोड़ा रेसिपी इन हिंदी
बहुत ही स्वादिष्ट क्रिस्पी भुट्टे के भजिए बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बड़े कटोरे में बेसन, चावल का आटा, हल्दी, धनिया पाउडर और गरम मसाला तो नमक डालकर अच्छे से मिला लेना है।
फिर आपको इसमें फ्रोजन या सीजन वाले स्पेशल ताजे भुट्टों को उबाल लेना है, और थोड़ा दरदरा पीस लेना है। फिर उनको को हरी मिर्च, अदरक लहसुन और नींबू, जीरे के साथ मिला दें।
अब आपको धीरे धीरे बेसन और भुट्टे वाले मिश्रण में पानी डालकर गाढ़ा बैटर तैयार कर लेना है।
अब पैन में डीप फ्राई करने के लिए तेल गर्म कर लें और मध्यम आंच पर पकोड़े तल लें।
सुनहरा होने तक पकोड़ों को अच्छे से तल लें और बस आपके स्वादिष्ट सीजन स्पेशल भुट्टे के भजिए बनकर तैयार हैं। इन्हें आप चटनी या केचप के साथ गर्मा गर्म सर्व करें।
