Sundar Pichai Motivational Quotes: जिंदगी में सफलता के शिखर तक पहुंचने की, कुछ बहुत बड़ा कर गुजरने की चाह तो हर किसी को होती है। लेकिन बहुत कम ऐसे लोग होते हैं, जो इस चाह को हकीकत में बदल पाते हैं। हर किसी की जिंदगी की राह में गम-खुशी, उतार-चढ़ाव, सफलता-असफलता आना बहुत लाजमी है। लेकिन इन कठिनाइयों के आगे घुटने टेक देना, समस्या का समाधान हरकिज नहीं माना जा सकता है। ऐसा ही जमीन से उठकर कुछ कर गुजरने का जज्बा गूगल के सीईओ सुंदर पिचई में भी है। जिन्होंने लाख चुनौतियां आने के बाद भी हार नहीं मानी और खुद पर विश्वास रखकर दुनिया के सामने देश का नाम रौशन किया।
सुंदर ने विश्व भर में इस बात का परचम लहाराया कि, अगर व्यक्ति में हूनर, जुनून और सोच हो तो उसे आसमान की उचाइंयों में उड़ने से कोई नहीं रोक सकता है। गूगल के सीईओ सुंदर पिचई की कहानी, दुनिया भर के लोगों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है। उन्होने और किसी चीज से नहीं बल्कि अपने आला काम से दुनिया में इतना नाम कमाया है। अगर आप भी सुंदर पिचई जैसे बड़े सपने देखते हैं। और उन्हें पूरा करने का जज्बा तथा सोच रखते हैं, तो पढ़े सुंदर पिचई के ये मोटिवेशनल कोट्स। इन कोट्स को पढ़कर आपमें भी जोश बुलंद हो जाएगा।
- अपने आप को और अपनी सोच को किसी प्रकार की सीमाओं में घेरे में बांधकर न रखें।
- जीवन में प्रतिक्रिया देने बजाय, आप जवाब देना सीखेष
- सच्चे लीडर वही है, जो केवल अपनी सफलता के बारे में नहीं बल्कि अपने साथियों की सफलता के बारे में सोचे।
- आप जिंदगी में कई बार विफल हो सकते हैं, और इसमें कोई गलत बात नहीं है। इन्ही विफल हुए प्रयासों से आप सीखते हैं, और कुछ बड़ा करते हैं।
- अपने सपनों को पाना और दिल की सुनना दोनों ही बहुत महत्वपूर्ण है।
- जिंदगी में हमेशा वही काम करें, जिसके बारे में सोचकर आप उत्साहित हो उठे।
- अपने सपने के लिए जीऔ और अपने दिल की सुनो उन सभी कामों को अपना उद्देश्य बनाओ जो तुम्हें जिंदगी खुलकर जीने पर मजबूर कर दें।
- जीवन में हर दिन अपनी सीमाओं और क्षमताओं को बढ़ाने पर फोकस करो।
- ऐसे लोगों के साथ काम करना हमेशा अच्छा होता है जो आपको अपने बारे में असुरक्षित महसूस कराते हैं। इस तरह, आप लगातार अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाते रहेंगे और ज़िंदगी मैं आगे बढ़ते रहेंगे।
- मुझे उन उत्पादों को विकसित करने का शौक है जो जीवन को बेहतर बनाते हैं।
