लाइफस्टाइल

Summer Beauty Tips: कम खर्च में दोगुनी करें खूबसूरती, गर्मियों में इन फेस मास्क का इस्तेमाल त्वचा के लिए होगा फायदेमंद

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 29, 2023, 04:28 PM IST

गर्मियों में जितना ख्याल शारीरिक स्वास्थ्य का रखा जाता है उतना ही त्वचा की देखभाल भी जरूरी है। इस मौसम में त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। साथ ही मुंहासे और पिंपल्स की समस्या भी होने लगती है।

Image

स्किन केयर के लिए फेस मास्क (Source:istock)

Summer Beauty Tips:गर्मियों में जितना ख्याल शारीरिक स्वास्थ्य का रखा जाता है उतना ही त्वचा की देखभाल भी जरूरी है। इस मौसम में त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। साथ ही मुंहासे और पिंपल्स की समस्या भी होने लगती है। लेकिन इस मौसम में आप बिना ब्यूटी पार्लर जाए घर पर ही स्किन ट्रीटमेंट कर सकती हैं। यह आपकी जेब पर ज्यादा असर नहीं डालेगा। आयुर्वेदिक सौंदर्य उपचारों की मदद से आप आसानी से अपनी त्वचा की देखभाल कर सकते हैं। आयुर्वेद में कई ऐसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है जो घर पर ही उपलब्ध होती है। ऐसे में आइए जानते हैं गर्मियों में स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने और पिंपल्स से दूर रहने के लिए इसका इस्तेमाल कैसे करें।

एलोवेरा कूल फेस मास्क

एलोवेरा गर्मियों में त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। एलोवेरा अपने कूलिंग गुणों के लिए जाना जाता है। गर्मियों में इसका फेस मास्क लगाने से स्किन को कील-मुंहासों से बचाया जा सकता है। इस मास्क को बनाने के लिए एक चम्मच एलोवेरा जेल, एक चम्मच शहद और कुछ बूंदे गुलाबजल की मिलाकर एक फेस मास्क तैयार करें और फिर इसे चेहरे पर लगाएं। इस फेस मास्क को 15 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाकर रहने दें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धोएं।

हल्दी और चंदन

हल्दी और चंदन दोनों ही आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर है जो त्वचा को गोरा करने में सहायक साबित होता है। इस फेस स्क्रब को बनाने के लिए एक चम्मच चंदन पाउडर, हल्दी और पानी को मिलाकर पेस्ट बना लें। इसके बाद इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद चेहरे को गर्म पानी से धो लें।

नारियल का तेल

त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए नारियल का तेल एक बेहतरीन विकल्प है। इसे बनाने के लिए एक कप नारियल तेल में एक बड़ा चम्मच विटामिन ई कैप्सूल मिलाएं। मिश्रण को झागदार होने तक हिलाएं। इसके बाद इसका इस्तेमाल करते रहें।

शहद और दालचीनी

शहद और दालचीनी दोनों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा में लालिमा और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। पेस्ट बनाने के लिए दोनों को मिलाएं और 15 से 20 मिनट के लिए त्वचा पर लगाएं। इसके बाद अपना चेहरा धो लें।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article