लाइफस्टाइल

चेहरे के दाग-धब्बे होंगे गायब, बस करके देखें आलू का इस्तेमाल, जान लें सही तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 15, 2025, 11:39 AM IST

Potato Benefits For Skin: आलू का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है। बच्चे-बूढ़े इसके स्वाद का लुत्फ उठाने से पीछे नहीं रहते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि आलू स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये स्किन से जुड़ी कई तरह की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सहायक है। चलिए जानते हैं इसके इस्तेमाल का सही तरीका और इसके फायदे।

Image

चेहरे पर आलू इस्तेमाल करने के फायदे (Photo: istock)

Potato Benefits For Skin: धूल-मिट्टी, प्रदूषण, खराब लाइफस्टाइल का असर हमारी स्किन पर देखने को मिलता है। इनकी वजह से चेहरे की चमक खो जाती है। ऐसे में चेहरे की चमक को बरकरार रखने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि किचन में रखी एक सब्जी की मदद से आप चेहरे का खोया नूर वापस पा सकते हैं। हम यहां जिस चीज की बात कर रहे हैं उसका नाम आलू है। आलू स्किन की गहराई से सफाई करता है और स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा दिलाता है। इसके इस्तेमाल से चेहरे से डेड स्किन सेल्स और एक्सट्रा ऑयल को कम करने में मदद मिलती है। ऐसे में चलिए जानते हैं आलू इस्तेमाल करने का सही तरीका और क्या है इसके फायदे।

आलू को चेहरे पर कैसे लगाएं?

  • आलू का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। फिर रुई की मदद से इसे चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट के लिए इसे लगा रहने दें। जब ये सूख जाए तो इसे धो लें।
  • स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए आप आलू के पेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आलू को कद्दूकस करके इसका पेस्ट बना लें, फिर इसे चेहरे पर अप्लाई करें। 15-20 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। जल्द रिजल्ट दिखेगा।
  • आलू के टुकड़े को सीधे चेहरे पर रगड़ने से भी चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए आलू को काट लें और इसे चेहरे पर रगडडें। 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

चेहरे पर आलू इस्तेमाल करने के फायदे

दाग-धब्बों को करे कम

आलू में कैटेचेन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है जो चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने में मददगार साबित होता है। यह मेलेनिन के उत्पादन को बढ़ाता है जिससे त्वचा की रंगत साफ होती है और दाग-धब्बे कम होते हैं।

त्वचा को रखे हाइड्रेट

आलू पानी का बेहतरीन सोर्स माना जाता है, जो त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल स्किन स्किन ग्लो करती है।

डार्क सर्कल्स करे कम

आलू में ब्लीचिंग गुण होते हैं जो आंखों के नीचे के काले घेरे को कम करने में सहायक है। इसके लिए आलू को काटकर इसे आंखों के आसपास रगड़े। इससे डार्क सर्कल्स कम होंगे।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article