लाइफस्टाइल

सांप काटने के तुरंत बाद क्या करना चाहिए, सांप के काटने पर क्या खाना चाहिए

Snake Bite First Aid (सांप काटे तो क्या करें): सांप काट ले तो सबसे पहले डॉक्टर के पास जाएं। अगर अस्पताल पहुंचने में वक्त लगे तो सांप काटने के तुरंत बात इन बातों का ध्यान रखें।

Image

सांप काटे तो क्या करें और क्या ना करें (Photo: iStock)

Snake Bite First Aid (सांप काटे तो क्या करें): आजकल रिहायशी इलाकों में भी सांपों का दिखना आम हो गया है। इसके साथ ही सांप काटने की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। बहुत से लोग समय से और सही उफचार ना मिल पाने के कारण सर्पदंश से अपनी जान भी गंवा दे रहे हैं। ऐसे में सांप काटने के तुरंत बाद क्या करना चाहिए ये जानना जरूरी हो जाता है। सही समय पर लिया गया निर्णय जान बचा सकता है।

सांप काटने के तुरंत बाद क्या करना चाहिए

सांप काट ले तो सबसे पहले डॉक्टर के पास जाएं। अगर अस्पताल की सुविधा दूर है तो या फिर वहां तक पहुंचने में वक्त लगे तो सांप काटने के तुरंत बात कुछ बातों का ध्यान रखें और समय रहते डॉक्टर के पास पहुंचें:

1. शांत रहें और घबराएं नहीं: सांप के काटने पर सबसे पहले व्यक्ति को शांत रखने की कोशिश करें। घबराहट से हृदय गति बढ़ जाती है, जिससे जहर शरीर में तेजी से फैल सकता है।

2. प्रभावित अंग को स्थिर रखें: जिस जगह पर सांप ने काटा है, उस अंग को बिल्कुल न हिलाएं। हलचल कम होने से जहर के फैलने की गति धीमी हो जाती है।

3. गहने और तंग कपड़े उतार दें: सांप काटने वाली जगह पर अक्सर सूजन आ जाती है, इसलिए अंगूठी, घड़ी, चूड़ियां या तंग कपड़े तुरंत हटा देने चाहिए।

4. सावधानी से धोएं: यदि संभव हो, तो घाव को साबुन और साफ पानी से धीरे से साफ करें, लेकिन इसे रगड़ें नहीं।

5. अस्पताल पहुंचें: बिना समय गंवाए मरीज को नजदीकी अस्पताल ले जाएं जहां एंटी-वेनम उपलब्ध हो।

सांप काटे तो क्या ना करें

कई बार लोग जल्दबाजी या घबराहट में भी गलत कदम उठा लेते हैं। ऐसे में ये जानना भी बहुत जरूरी है कि अगर सांप काटे तो क्या नहीं करना चाहिए:

1. जहर चूसने की कोशिश न करें: जैसा कि फिल्मों में दिखाया जाता है, मुंह से जहर ना निकालें। ऐसी कोशिश बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। इससे मदद करने वाले व्यक्ति की जान को भी खतरा हो सकता है।

2. पट्टी कसकर न बांधें: घाव के ऊपर बहुत कसकर पट्टी या रस्सी न बांधें। इससे रक्त संचार पूरी तरह रुक सकता है और अंग के सड़ने का खतरा बढ़ जाता है।

3. चीरा न लगाएं: घाव पर ब्लेड या चाकू से चीरा न लगाएं। इससे संक्रमण और अत्यधिक खून बहने का खतरा रहता है।

5. बर्फ या बिजली के झटके न दें: घाव पर बर्फ न रगड़ें और न ही किसी तरह के घरेलू टोटके (जैसे बिजली के झटके देना) का इस्तेमाल करें।

6. पेन किलर न दें: बिना डॉक्टर की सलाह के मरीज को दर्द कम करने के लिए पेन किलर्स न दें, क्योंकि ये खून को पतला कर सकती हैं।

सांप काटे तो इन बातों का भी रखें ध्यान

यदि संभव हो, तो सांप के रंग, आकार और हुलिए को याद रखने की कोशिश करें या दूर से फोटो खींच लें। इससे डॉक्टरों को यह पहचानने में आसानी होती है कि सांप जहरीला था या नहीं और कौन सा एंटी-वेनम देना है। हालांकि, सांप को पकड़ने या मारने के चक्कर में समय बर्बाद न करें।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article