लाइफस्टाइल

सिर्फ फायदे ही नहीं बल्कि स्किन को नुकसान भी पहुंचाता है Face Serum, जान लें इस्तेमाल का तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 14, 2025, 01:14 PM IST

Side Effects Of Face Serum: फेस सीरम त्वचा को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं,लेकिन अगर इसका जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल किया जाए तो ये चेहरे को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं फेस सीरम लगाने से चेहरे को क्या क्या नुकसान पहुंचता है।

Image

फेस सीरम से होने वाले नुकसान (Photo: istock)

Side Effects Of Face Serum: फेस सीरम का इस्तेमाल ज्यादातर लोगों द्वारा किया जाता है। ये ऐसा स्किन केयर प्रोडक्ट है जो त्वचा को नमी देने के साथ साथ गहराई से पोषण देता है। इसके नियमित इस्तेमाल से स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। इसके साथ ही ये स्किन को मुलायम और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। फेस सीरम का इस्तेमाल त्वचा को निखारने और एंटी एजिंग ट्रीटमेंट के तौर पर किया जाता है। लेकिन किसी भी चीज के ज्यादा इस्तेमाल से स्किन को नुकसान पहुंचता है। ऐसा ही कुछ फेस सीरम के साथ भी है। फेस सीरम के ज्यादा इस्तेमाल से स्किन को काफी नुकसान पहुंचता है। ऐसे में चलिए जानते हैं फेस सीरम से स्किन को क्या क्या नुकसान पहुंचता है।

फेस सीरम से होने वाले नुकसान

एलर्जी और जलन

जिन लोगों की स्किन सेंसेटिव है उन्हें फेस सीरम का इस्तेमाल सोच समझकर करना चाहिए। क्योंकि इसकी वजह से एलर्जी और जलन हो सकती है। एलर्जी की वजह से त्वचा पर रैशेज भी हो सकते हैं।

नेचुरल नमी हो सकती है खत्म

फेस सीरम का ज्यादा इस्तेमाल करने से चेहरे की नेचुरल नमी खत्म हो सकती है। ये ओवर-एक्सफोलिएशन की समस्या का कारण बन सकता है।

मुंहासे

कुछ सीरम में ऐसे तत्व होते हैं जो रोमछिद्रों को बंद कर देते हैं। इस तरह की समस्या ऑयली स्किन के साथ ज्यादा होती है। ऑयली सीरम गर्मियों में त्वचा की चिपचिपहाट को बढ़ा सकता है जिससे चेहरे पर दाने निकल जाते हैं।

हाइपरपिग्मेंटेशन

जिन स्किन सेंसेटिव है उन्हें सीरम लगाकर धूप में जाने से बचना चाहिए। क्योंकि इसकी वजह से हाइपरपिग्मेंटेशन की समस्या हो सकती है। इससे त्वचा पर दाग-धब्बे बढ़ सकते हैं।

फेस सीरम इस्तेमाल करने का तरीका

फेस सीरम इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ करें। फिर कुछ बूंदें सीरम की लें और इससे हल्के हाथों से चेहरे की मालिश करें। इसके बाद मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन लगाएं। इसका इस्तेमाल दिन में दो बार यानी सुबह और शाम के वक्त करें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article