Dhanteras 2025 Wishes Quotes (हैप्पी धनतेरस 2025 कोट्स): धनतेरस का त्योहार आ गया है। हिंदू पंचांग के मुताबिक प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह पर्व आज 18 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। हिन्दू धर्म में धनतेरस का बड़ा महत्व है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार समुद्र मंथ्न के दौरान इसी दिन भगवान धन्वंतरि अमृत कलष लेकर प्रकट हुए थे। इस पर्व को धन त्रयोदशी भी कहा जाता है। धनतेरस के साथ ही दीपावली के 5 दिन के महापर्व की शुऱुआत मानी जाती है। धन और वैभव के प्रतीक इस त्योहार पर लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं भी देते हैं। इन शुभकामना संदेशों के जरिए लोग एक दूसरे के जीवन में खुशहाली और समृद्धि की कामना करते हैं। यहां देखें धनतेरस की हार्दिक शुभकामना संदेश और कोट्स हिंदी में।
1. सफलता की हर गिनती में आपका नाम हो
और हर सफलता आपको अपार संतोष दे।
धनतेरस की हार्दिक बधाई!

शुभ धनतेरस
2. आपके जीवन का हर कोना
लक्ष्मी के चरणों से गुलजार हो और सुख-समृद्धि
का चिराग जलता रहे !
Happy Dhanteras 2025!
3. सोने-चांदी की बरसात हो, सुख-संपत्ति साथ हो,
घर में हमेशा मिठास और प्यार की बात हो।
धनतेरस की शुभकामनाएं
4. धनतेरस की रौशनी से घर रोशन हो जाए,
लक्ष्मी माता की कृपा से सबका मन हर्षाए।
धनतेरस 2025 की हार्दिक बधाई!

हैप्पी धनतेरस 2025
5. कारोबार में हो तरक्की, जीवन में हो उन्नति,
हर नए काम में आपको मिले प्रगति।
अपनों के साथ दिन दोगुनी और,
रात चौगुनी हो आपकी मुस्कान !
Happy Dhanteras 2025!
6. दीप जले तो रोशन आपका जहान हो पूरा आपका
हर एक अरमान हो मां लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहे आप पर
इस धनतेरस पर आप बहुत धनवान हो
Happy Dhanteras 2025!
7. धनतेरस का शुभ दिन आया,
सबके लिए नई खुशियां लाया।
लक्ष्मी-गणेश विराजे आपके घर में
सदा रहे खुशियों की छाया।
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं 2025!

धनतेरस की मंगलकामनाएं
8. सोने-चांदी जैसा चमके आपका जीवन
दीपों से रोशन हो आपका घर-आंगन
धनतेरस पर आपकी सारे चाहत हो पूरी
आपकी कोई भी ख्वाहिश न रहे अधूरी
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!
9. धनतेरस का वैभव हो आपके संग,
हर दिन महके जैसे बहार का रंग,
धन्वंतरि का आशीष हो हमेशा आपके संग,
सुख, समृद्धि हो सदा आपके संग !
Happy Dhanteras 2025!
10. सोने का रथ और चांदी की पालकी पर
बैठकर लक्ष्मी मां हैं आई देने
आपको धनतेरस की बधाई !

धनतेरस की बधाई
11. आपके जीवन से खुशियां न हों कम,
आपसे दूर रहें सारे गम।
उन्नति की खुले नई राहें,
आने वाला सुनहरा कल फैलाएं आपके लिए बाहें।
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!
12. धनतेरस का ये प्यारा त्योहार,
जीवन में लाएं खुशियां अपार।
माता लक्ष्मी विराजें आपके द्वार,
सभी कामना करे आपकी स्वीकार।
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!
13. आज के दिन लक्ष्मी आपके घर का दरवाज़ा न खटखटाए
बल्कि सदा के लिए आपके दिल में बसे।
Happy Dhanteras 2025!
14. मां लक्ष्मी की ऐसी हो कृपा,
दूर हों आपके जीवन की सभी बाधा।
खुशियों का जीवन में हो संचार,
आपके जीवन में भरा रहे प्यार ही प्यार।
Happy Dhanteras 2025!
धनतेरस की हार्दिक शुभकामना संदेश से आप कामना कर सकते हैं कि इस खास दिन पर भगवान धन्वंतरी उनके जीवन में धन, समृध्दि, सौभाग्य और निरोग का संचार करे।
