लाइफस्टाइल

Fashion Flashback: गौरव खन्ना से तलाक के बीच वायरल हुआ आकांक्षा चमोला का ब्राइडल लुक, दुल्हन बन लगीं थीं ऐसी

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के तलाक की खबरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। तलाक की खबरों के बीच अब दोनों की शादी की 10 साल पुरानी तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।

Image

Gaurav Khanna And Akakansha chamola wedding

टीवी अभिनेत्री आकांक्षा चमोला और एक्टर गौरव खन्ना जल्द ही शादी के 10 साल बाद तलाक लेने वाले हैं। तलाक की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। पुरानी तस्वीरों में आकांक्षा के ब्राइडल आउटफिट्स की काफी चर्चा हो रही है। शादी के दिन उन्होंने भारी कढ़ाई वाला गोल्डन लहंगा पहना था। शादी के लहंगे के साथ हल्दी, संगीत आदि वाली फोटोज भी सुर्खियों में हैं।

उनके गहने, मेकअप और हेयरस्टाइल भी काफी हाईलाइट हुआ था। यही वजह है कि उनका ब्राइडल लुक आज भी वायरल हो रहा है। देखें आकांक्षा चमोला का ब्राइडल एल्बम कैसा है, जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

गोल्डन लहंगे में दिखा शाही अंदाज

शादी के दिन आकांक्षा ने गोल्डन और बेज रंग का बेहद खूबसूरत लहंगा पहना। पूरे लहंगे पर भारी एम्ब्रॉयडरी और चमकदार वर्क किया गया था। इसके साथ उन्होंने लाल रंग का ब्लाउज पहना, जिसने पूरे लुक में सुंदर कॉन्ट्रास्ट जोड़ दिया। हल्के गोल्डन दुपट्टे ने उनकी ब्राइडल स्टाइलिंग को और निखारा।

दुल्हन वाले गहनों ने बढ़ाई खूबसूरती

उन्होंने मांगटीका, बड़ा नेकलेस, झुमके, चूड़ा और पारंपरिक कलीरे जैसे ब्राइडल ज्वेलरी पीस पहने। गहनों की चमक के बावजूद उनका पूरा लुक संतुलित नजर आया। मेकअप भी बहुत हैवी नहीं था, जिससे उनकी नैचुरल खूबसूरती उभरकर दिखाई दी।

Akanksha chamola wedding

Akanksha chamola wedding

रिसेप्शन में चुना एलिगेंट लुक

रिसेप्शन की तस्वीरों में आकांक्षा ऑफ व्हाइट और सिल्वर टोन के खूबसूरत आउटफिट में नजर आती हैं। वहीं गौरव खन्ना ने डार्क वेलवेट शेरवानी पहनी, जिस पर सिल्वर एम्ब्रॉयडरी थी। दोनों की जोड़ी एक-दूसरे के साथ बेहद क्लासी दिखाई दी।

Gaurav Khanna wedding

Gaurav Khanna wedding

हल्दी और प्री-वेडिंग लुक भी रहा खास

प्री-वेडिंग फंक्शन में आकांक्षा ने ऑरेंज रंग की स्लीवलेस ड्रेस पहनी। बालों में पीले फूलों का हेडबैंड और मैचिंग फ्लोरल ज्वेलरी उनके लुक को फ्रेश बना रही थी। सनग्लासेस ने इस पूरे लुक में मॉडर्न टच जोड़ दिया, जबकि गौरव ने सिंपल सफेद कुर्ता पहनकर लुक को बैलेंस किया।

आकांक्षा के सभी आउटफिट्स काफी सिंपल और 2016 के सबसे ट्रेंडी स्टाइल का हिस्सा थे। वहीं गौरव भी उन्हें अपने स्टाइल और डैशिंग पर्सनालिटी के साथ कॉम्पलीमेंट कर रहे थे। इस तरह के वेडिंग आउटफिट्स आज वाले ब्राइडल लुक्स से काफी अलग है, हालांकि इस तरह का स्टाइल मॉडर्न ड्रेसेज के साथ मिक्स मैच किया जा सकता है।

Avni Bagrola
अवनि बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article